मैं अपनी फिल्म के लिए अक्षय कुमार से बड़ा स्टार साइन करूंगा
अक्षय कुमार और गुलशन कुमार बायोपिक को लेकर काफी दिनों से केवल अटकलें ही लग रही हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म साइन करने के बाद और साइनिंग अमाउंट लेने के बाद अब अक्षय फिल्म करने में ना नुकुर कर रहे हैं क्योंकि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आ रही है।
काफी दिनों से इन खबरों को केवल टाला जा रहा था लेकिन अब टीसीरीज़ के मालिक भूषण कुमार ने खुद अक्षय पर तीर छोड़ दिया है। भूषण ने साफ कहा कि मैं अपनी फिल्म के लिए अक्षय कुमार से बड़ा स्टार लेकर आऊंगा।

कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार काफी समय से मुगल को लेकर दुविधा में थे। कहानी और अपनी फीस दोनों ही उन्हें नहीं जंच रही थी और ये बात उन्होंने भूषण कुमार को साफ कर दी थी।
लेकिन भूषण कुमार इस बात को मानना नहीं चाह रहे थे और इसलिए महीनों से इन बातों को केवल अफवाह बता रहे थे। लेकिन अब भूषण ने साफ कहा है कि मेरे पिता की बायोपिक मेरी ज़िंदगी का सबसे बड़ा अनाउंसमेंट है।
हम जल्द ही मुगल के लिए लीड एक्टर का अनाउंसमेंट करेंगे और ये अक्षय कुमार से बड़ा स्टार भी हो सकता है। गौरतलब है कि हाल ही में अक्षय कुमार को मिली बॉक्स ऑफिस स्टारडम के बाद, कई डायरेक्टर - प्रोड्यूसर्स के साथ उनका पंगा हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications