लता मंगेशकर थीं भूपेन के प्रेम में गिरफ्तार

भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के सुर जितने सुंदर हैं उतनी ही उनकी जिंदगी गोपनीय है। एकाकी जीवन जीने वाली लता के बारे में दिवंगत गायक भूपेन हजारिका की पत्नी प्रियंवदा पटेल ने बोला है कि लता मंगेशकर और भूपेन एक-दूसरे को चाहते थे और यह एक वजह थी जिसके कारण भूपेन और उनका तलाक हुआ था। असम के एक स्थानीय चैनल को दिए इंटरव्यू में पटेल ने लता और हजारिका के रिश्ते के टूटने की वजह का भी खुलासा किया है। उन्होंने यह बात अपनी आत्मकथा 'मोई एती जजाबार' में भी लिखी है।

हालांकि इस बारे में कितनी सच्चाई है इस बारे में तो अभी पता नहीं लेकिन स्व. असमिया गायक भूपेन हजारिका के जीवन के पन्ने हर अंक में नयी कहानी कहते हैं। पत्नी और अपने परिवार से अलग होने के बाद भूपेन हजारिका मरते दम तक निर्माता निर्देशक कल्पना लाजिमी के साथ रहे। हजारिका और लाजमी विवाहित हैं या नहीं, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हुई ।

वैसे दोनों की उम्र में 28 साल का अंतर था। हजारिका ने अपनी फिल्म व टेलीविजन कम्पनियां, बैंक खाते और निजी कम्पनी खाते, निवेश, नकद राशि, सोने के आभूषण और भारत व दुनियाभर में फैली अपनी सम्पत्ति सब कुछ मरने के बाद कल्पना लाजमी के नाम लिख दी थी जिसको लेकर भी उनके परिवार में बहुत विवाद हुआ था।

Bhupen Hazarika's relationship with Lata Mangeshkar
गौरतलब है कि पिछले साल 5 नवंबर को असम सम्राट और संगीत के पुरोधा भूपेन हजारिका का निधन हो गया था। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म भूषण और संगीत-नाटक अकादमी रत्न पुरस्कार से नवाजे जा चुके हजारिका साहब ने कई फिल्मों और भाषाओं में अपना अनुपम संगीत दिया। फिल्म रूदाली के संगीत को लोग आज भी याद करते हैं।

मिसेज हजारिका के इस खुलासे पर लता जी मौन हैं देखते हैं कि लता जी की इस बात पर कोई प्रतिक्रिया आती भी है या नहीं क्योंकि अक्सर लता जी लोगों की बातों पर टिप्पणी नहीं किया करती हैं। लेकिन लोग इस बात को जानने के लिए हमेशा परेशान रहते हैं कि संगीत की इस देवी ने आखिर सबकुछ होने के बावजूद शादी क्यों नहीं की?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X