भूपेन हजारिका आईसीयू में भर्ती, लोगों ने मांगी दुआ

Music maestro Bhupen Hazarika hospitalised
देश के जाने माने गायक भूपेन हजारिका इन दिनों अपनी सेहत से जूझ रहे हैं। बुधवार को उनकी सेहत में ज्यादा गिरावट आ गयी है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके चलते उन्हें मुंबई के अंधेरी स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि संगीतकार हजारिका इस समय हालत स्थिर है लेकिन डाक्टरों का कहना है कि वो ठीक हो जायेगें,उनकी अवस्था 85 साल है इसलिए इस उम्र में ऐसा हो जाता है। फिलहाल हजारिका साहब को आईसीयू में रखा गया है।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म भूषण और संगीत-नाटक अकादमी रत्न पुरस्कार से नवाजे जा चुके हजारिका साहब ने कई कई फिल्मों और भाषाओं में अपना अनुपम संगीत दिया है। फिल्म रूदाली के संगीत को लोग आज भी याद करते हैं।

'असम रत्न'कहलाने वाले भूपेन्द्र हजारिका साहब के लिए पूरे बॉलीवुड ने जल्द ठीक होने की कामना की है। यहां तक की उनके प्रांत असम में भी लोग उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। मंदिरों में उनके लिए पूजा पाठ शुरू हो गया है। सभी का कहना है कि उनका प्रिय गायक जल्द से जल्द स्वस्थ होकर उनके पास पहुंचे।

;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X