Bhumi Pednekar ने फैशन के नाम पर किया ये कैसा गोलमाल, टॉप तो पहना लेकिन स्कर्ट के नाम पर उड़ा लिया कार्पेट

Bhumi Pednekar Video: मशहूर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर सोशल मीडिया पर कहर ढाती रहती हैं। उनका फैशन आए दिन चर्चा का विषय बना रहता है, लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा पहना कि फैशन पुलिस की नजर उन पर पड़ गई।
Bhumi Pednekar का फ्यूजन लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर आए दिन कुछ फैशन गोल सेट करती रहती हैं। हाल ही में, भूमि ने शहर में एक इवेंट नाइट के लिए एक फ्यूजन लुक अपनाया। एक्ट्रेस ने जॉर्जेस होबिका के स्प्रिंग 2024 कलेक्शन से हाउते कूटॉर का आउटफिट पहना था। उन्होंने एक टर्टलनेक फुल-स्लीव ग्रीन टॉप चुना जिसमें ब्लैक प्रिंटेड स्ट्राइप थी।
कार्पेट से बनाई गई स्कर्ट
टॉप तक तो मामला ठीक था लेकिन जैसे ही बात उनकी स्कर्ट तक आई तो लोग हैरान ही रह गए। क्योंकि एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा पहना था, जिसके बारे में सोच पाना भी मुश्किल होगा। भूमि ने टॉप के नीचे स्कर्ट के रूप में कार्पेट पहना हुआ था और लोग उनकी इस दिलेरी की दाद दे रहे हैं। रेड कार्पेट पर भूमि का कार्पेट पहनकर आना लोगोंके लिए हैरान कर देने वाला था।
Bhumi Pednekar का मेकअप
अब अगर भूमि पेडनेकर के मेकअप लुक की बात की जाए तो इसे उन्होंने अपने लुक को पिंकिश टोन में रखा। पिंक लिप्स, विंग्ड आईलाइनर, ब्लश्ड चीक्स और डिफाइन आइब्रो वाला ये लुक उन पर परफेक्ट लग रहा था, तो मिडिल पार्टीशन वाले स्ट्रैट बाल भी उन पर खूब जंचे। लेकिन, इसके बाद भी उनके इस लुक को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। कई लोगों ने तो भूमि के कार्पेट पहनने को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया।
Bhumi Pednekar ने किया ये पोस्ट
अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए, भूमि ने बताया कि कैसे स्कर्ट को कार्पेट से फिर से तैयार किया गया है। उसने लिखा, "आज रात, मुझे इस आउटफिट के बारे में जो पसंद आया वह यह है कि स्कर्ट को कार्पेट से तैयार किया गया है"।


Click it and Unblock the Notifications











