..................... Bhumi pednekar wins first International Face of Asia award - Hindi Filmibeat

भूमि पेडनेकर ने रचा इतिहास- ‘फेस ऑफ एशिया’ अवॉर्ड जीतने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस बनीं

अभिनेत्री भू‍मि पेडनेकर इस समय काफी ज्यादा खुश हैं और उनकी एक शानदार तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो अपने हाथों में अवॉर्ड लिए नजर आ रही हैं। बता दें कि उनके हांथ में बुसान में 'फेस ऑफ एशिया' अवॉर्ड है जो कि पहली बार किसी भारतीय अभिनेत्री को मिला है। अगर ये कहा जाए कि भूमि पेडनेकर ऐसी पहली भारतीय एक्‍ट्रेस बन गई है। जिन्होने पहली बार 'फेस ऑफ एशिया' अवॉर्ड जीता है तो किसी तरह से गलत नहीं होगा।

बता दें कि उन्‍हें यह अवॉर्ड उन्हें शुक्रवार की देर शाम मिला। भूमि, 24वें बुसान फिल्म फेस्टिवल में 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' के लिए गईं थीं। फिल्‍म वहां के कॉम्पटीशन कैटेगरी में है।

bhumi pednekar, भूमि पेडनेकर

इस अवॉर्ड को कोरिया की प्रॉमिनेंट फैशन मैगजीन ने भूमि पेडनेकर को दिया था। इस पूरे फिल्म फेस्टिवल में लगभग 150 मेकर्स आए थे। इस अवॉर्ड को लेते हुए भूमि पेडनेकर ने कहा कि "मैं स्‍तब्‍ध हूं। यह मेरी पहली अंतरराष्‍ट्रीय जीत है।

इस पर मुझे गर्व है। इसने मेरे दिल को छुआ है।" बता दें कि भूमि पेडनेकर इस समय फिल्म सांड की आंख को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और इस फिल्म में वो तापसी पन्नू के साथ नजर आने वाली हैं। ये फिल्म दो निशानेबाज बुजुर्ग महिलाओं की असली कहानी पर आधारित हैं। फिल्म काफी जल्दी रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X