Bhumi Pednekar: फैशन शो में रैंप वॉक को लेकर भयंकर ट्रोल हो गईं भूमि पेडनेकर, नेटिजन्स बोले- कब तक सांस रोकोगी

Bhumi Pednekar trolled: भूमि पेडनेकर गुरुवार को इंडिया कॉउचर वीक 2023 में जाने-माने डिजाइनर वरुण बहल के लिए शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक करती नजर आईं। उन्होंने अपने लुक से सबका ध्यान आकर्षित किया। भूमि ने लाइट पिंक कलर का एम्बेलिश्ड को-ऑर्ड सेट पहना था, जिस पर फ्लोरल पैचवर्क और सीक्विन का काम हुआ था।
इसके साथ ही भूमि के लुक को स्टेटमेंट ज्वैलरी और बोल्ड स्मोकी आई मेकअप से निखारा गया था। खुले बालों में एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस दिख रही थीं। इसी इवेंट से भूमि का रैंप वॉक करते एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर सभी उन्हें ट्रोल कर कर रहे हैं।
अपनी वॉक के लिए ट्रोल हो गईं भूमि पेडनेकर
कुछ लोगों को भूमि पेडनेकर का अंदाज पसंद आया, वहीं कुछ का कहना है कि वो काफी अनकंफर्टेबेल दिख रही थीं।वायरल हो रहे वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- "कितनी देर सांस रोकोगी.." वहीं दूसरे ने लिखा- "कॉन्फिडेंट नहीं लग रही हो.." जबिक एक यूजर ने उनकी वॉक पर कमेंट करते हुए लिखा- "मैं नॉर्मल में इससे बेहतर चल लेती हूं.. ये तो रोड साफ करके आ रही है.."
बहरहाल, यह पहली बार नहीं है जब भूमि अपनी वॉक और लुक के लिए ट्रोल हो रही हैं। इंस्टाग्राम पर अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज के लिए एक्ट्रेस को कई बार निगेटिव प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ता है।
फिल्मों की बात करें तो भूमि इस साल अफवाह और भीड़ जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। जबकि इसके बाद वह जल्द ही अर्जुन कपूर के साथ द लेडी किलर में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications