..................... सिद्धार्थ-कियारा की रिसेप्शन पार्टी में अपनी बोल्ड चोली को लेकर भूमि पेडनेकर हुई ट्रोल | Bhumi Pednekar gets trolled for her bold choli in Sidharth- Kiara's Wedding Reception - Hindi Filmibeat

सिद्धार्थ-कियारा की रिसेप्शन पार्टी में अपनी बोल्ड चोली को लेकर भूमि पेडनेकर हुई ट्रोल

Bhumi Pedenkar

Bhumi Pednekar: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर फिल्मों से लेकर अपने लुक तक से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। अपनी वेट लॉस जर्नी से भूमि ने हर एक को चौंका दिया है। चाहे वेस्टर्न हो या फिर ट्रेडिशनल, हर तरह के ड्रेस में भूमि कभी भी अपनी टोन्ड फिगर को फ्लॉन्ट करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की रिसेप्शन पार्टी में बोल्ड और शिमरी लहंगा-चोली में पहुंची भूमि पेडनेकर को देखकर हर किसी की सांसें ही थम गयी थी। अपनी सेक्सी चोली और हाई बन के साथ भूमि ने पर्ल चोकर को टीम अप किया था, जो उन्हें बेहद ग्लैमरस लुक दे रहा था। इस पार्टी से बाहर निकलते समय भूमि पेडनेकर एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आयी।

बोल्ड चोली के लिए ट्रोल :

भूमि पेडनेकर ने सिद्धार्थ-कियारा की रिसेप्शन पार्टी में बोल्ड अवतार में लहंगा-चोली में पहुंचकर बिजली ही गिरा दी थी। भूमि ने बोल्ड ग्लिटरी चोली और एम्बेलिश्ड लहंगा के साथ हैवी दुपट्टा कैरी किया था। इसके साथ पर्ल चोकर और हाई बन के साथ भूमि ने अपने लिप्स को मेकअप के जरिए सबसे ज्यादा हाईलाइट किया था। उनका यह बोल्ड अवतार लोगों की रातों की निंद उड़ाने के लिए काफी था। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी लोगों को भूमि का यह बोल्ड अवतार पसंद नहीं आया और उन्होंने भूमि को ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया के कमेंट बॉक्स में कुछ लोगों ने लिखा, 'वह स्लिम दिखने के लिए अपनी सांसों को रोक रही हैं।', 'ग्रेसफुल साड़ी भी पहनी जा सकती थी, फिल्म्स तो है ही एक्सपोज करने के लिए। पता नहीं क्यों ये सब पहनते हैं।'। कोई भूमि को अपने साइज का ब्लाउज पहनने की सलाह देता नजर आया। वहीं, कुछ ने लिखा, 'कितना संघर्षपूर्ण जीवन है, दूसरों के लिए जीना, दूसरों की पसंद से कपड़े पहनना।'

चोली के सेलेक्शन पर कई-बार हो चुकी हैं ट्रोल :

अपने बोल्ड अवतार को लेकर भूमि पेडनेकर पहली बार ट्रोल नहीं हुई है। इससे पहले भी कई बार वह अपनी ब्लाउज के सिलेक्शन की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं। लोग अक्सर भूमि के लुक और मेकअप की तो तारीफें करते हैं लेकिन उन्हें भूमि की ब्लाउज की फिटिंग्स से ढेर सारी शिकायतें होती हैं। कोई उन्हें सांस रोककर फोटो क्लीक करवाने की बात कहता है तो कोई उन्हें अपनी साइज का ब्लाउज पहनने की सलाह दे डालता है। सिर्फ ब्लाउज ही नहीं, भूमि को उनके गाउन की डीप नेक की वजह से भी ट्रोल किया जा चुका है। गाउन को लेकर भी भूमि की ड्रेसिंग सेंस पर सवाल उठाये गये हैं। हालांकि भूमि के फैंस उन्हें हर अवतार में देखना पसंद करते हैं। इंस्टाग्राम पर भूमि पेडनेकर को करीब 7.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X