जन्मदिन पर बड़ा सेलिब्रेशन नहीं करेंगी भूमि पेडनेकर- यहां जानें क्या है कारण!
18 जुलाई को भूमि पेडनेकर अपना 30वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। बैक टू बैक फिल्में कर रही हैं यह एक्ट्रेस फिलहाल लखनऊ में फिल्म 'पति पत्नी और वो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लिहाजा, भूमि अपने जन्मदिन के मौके पर भी शूट करने वाली हैं। ऐसे में भूमि की मां और बहन भी लखनऊ रवाना हो चुकी हैं, जहां पूरा परिवार यह खास दिन साथ मनाएगा। ये साल भूमि अपने जन्मदिन कोई बड़ा सेलिब्रेशन ना कर, शूटिंग करेंगी और सिर्फ अपनी फैमिली के साथ वक्त गुजारेंगी।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'भूमि हमेशा अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाती आई हैं। यह उनके लिए पार्टी करने और अपने दोस्तों को अच्छा वक्त देने जैसा है। भूमि 30 साल की हो रही हैं इसलिए यह सेलिब्रेशन बेहद खास होने वाला था लेकिन अब यह संभव नहीं है। फिल्म का एक बेहद जरूरी सीक्वेंस को फिल्माया जाना है जिसकी शूटिंग उनके जन्मदिन के दिन से ही शुरू होनी है।'

उन्होंने आगे बताया कि भूमि की मां और बहन उनके साथ लखनऊ में एक मिनी सेलिब्रेशन जरूर करेंगे। शाम को शूटिंग खत्म होने के बाद उन्होंने एक फैमिली डिनर प्लान किया है। वैसे भूमि के लिए यह डिनर इसीलिए भी जरूरी होगा क्योंकि वह इसके बाद पूरे एक महीने तक अपने परिवार से दूर रहेंगी।
बता दें, फिल्म 'पति पत्नी और वो' में भूमि के साथ कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे नजर आएंगे। यह 1978 में संजीव कुमार स्टारर आई सुपरहिट फिल्म 'पति पत्नी और वो' की रीमेक फिल्म है। फिल्म में भूमि कार्तिक की पत्नी की भूमिका में दिखेंगे। जबकि अनन्या के साथ होगा एक्सट्रा मैरिटल अफेयर।
'पति, पत्नी और वो' की बात करें तो.. 1978 में आई इस कॉमेडी फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में संजीव कुमार लीड रोल में थे जबकि उनकी पत्नी के किरदार में विद्या सिन्हा और सेक्रेटरी के रोल में रंजीता कौर थी। कमलेश्वर की लिखी इस कहानी को डाइरेक्ट किया था बी आर चोपड़ा ने।


Click it and Unblock the Notifications
