..................... Bhumi Pednekar to have 6 releases in 2022, says, can't wait to entertain audiences with 6 diverse films | 2022 में बैक टू बैक 6 फिल्मों के साथ आएंगी भूमि पेडनेकर, अक्षय कुमार से लेकर विकी कौशल के साथ बनी जोड़ी - Hindi Filmibeat

2022 में बैक टू बैक 6 फिल्मों के साथ आएंगी भूमि पेडनेकर, अक्षय कुमार से लेकर विकी कौशल के साथ बनी जोड़ी

बॉलीवुड की युवा स्टार भूमि पेडनेकर की साल 2022 में एक के बाद एक 6 फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं। भूमि मानती हैं कि ये सभी फिल्में लीक से हटकर है जिनकी कहानी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। भूमि की आने वाली फ़िल्मों में बधाई दो, लेडी किलर, भीड़, गोविंदा नाम मेरा, रक्षा बंधन के अलावा एक बड़ी प्रोजेक्ट की फ़िल्म भी शामिल है, जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।

भूमि कहती हैं, "हम सभी इस महामारी से जल्द से जल्द बाहर निकलने की आस लगाए बैठे हैं। पिछले सालों में मैंने कुछ बेहतरीन फिल्ममेकर्स के साथ काम किया है, जो अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। मैं इन फ़िल्ममेकर्स की 6 अलग-अलग तरह की फ़िल्मों के जरिए दर्शकों के मनोरंजन का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।"

bhumi-pednekar-to-have-6-releases-in-2022

अभिनेत्री ने आगे कहा, "सच कहूं तो अपना करियर शुरू करने के बाद से ही मैंने अपने क्राफ्ट पर कड़ी मेहनत की है और दर्शकों के दिलों को छूने वाले परफॉर्मेंस देने की कोशिश की है। मेरी बैक-टू-बैक फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं, और इस बात से मैं काफी एक्साइटेड हूं लेकिन थोड़ी नर्वस भी महसूस कर रही हूं।"

6 बिल्कुल अलग तरह की फिल्में

6 बिल्कुल अलग तरह की फिल्में

भूमि को उम्मीद है कि रिलीज़ होने वाली उनकी सभी फ़िल्में दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब होंगी, क्योंकि इन सभी फ़िल्मों की कहानी एकदम अनोखी और बिल्कुल अलग है।

फीडबैक जानने की है इच्छा

फीडबैक जानने की है इच्छा

वे कहती हैं, "एक एक्टर के तौर पर, मेरे मन में भी अपने परफॉर्मेंस के बारे में लोगों के फीडबैक और रिव्यू जानने की इच्छा होती है, और मैं अपनी इन फ़िल्मों के जरिए मीडिया तथा दर्शकों के साथ जुड़ने के लिए बेक़रार हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि, इन फ़िल्मों के साथ-साथ स्क्रीन पर मेरा परफॉर्मेंस भी दर्शकों को बेहद पसंद आएगा।"

बेहद करीब हैं ये फिल्में

बेहद करीब हैं ये फिल्में

भूमि ने आगे कहा- "सच कहूं तो ये सारे प्रोजेक्ट मेरे दिल के बेहद करीब हैं और इन फ़िल्मों के रिलीज़ होने पर मुझे ऐसा लगेगा मानो मैं दर्शकों के साथ अपने दिल का टुकड़ा साझा कर रही हूं।"

कोई कसर नहीं छोड़ी है

कोई कसर नहीं छोड़ी है

वे आगे कहती हैं, "मैंने अब तक जितनी भी फ़िल्मों में काम किया है उनमें मैंने अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी है और इन 6 फ़िल्मों की बात करूं, तो मेरे भीतर जितने भी इमोशन थे उन सब को मैंने प्रस्तुत किया है। अब तो मैं सिर्फ इन फ़िल्मों और उनके प्रोड्यूसरों तथा डायरेक्टरों के लिए दुआ करती हूं, जिन्होंने अपने विजन को पर्दे पर जीवंत करने के लिए मुझ पर दांव लगाया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X