Bhumi Pednekar: बैक टू बैक 6 फिल्मों के साथ नजर आएंगी ये दमदार एक्ट्रेस, कहा- साल 2023 मेरा होगा

bhumi-pednekar-to-come-with-6-back-to-back-films-this-year-says-2023-will-be-my-year

Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने साल 2022 में बधाई दो और गोविंदा नाम मेरा जैसी फिल्मों के साथ तारीफें बटोरी हैं। ऐसे में अब उनके फैंस को नहीं, बल्कि उन्हें खुद भी 2023 से काफी उम्मीदें हैं। भूमि को लगता है कि ये साल उनके लिए और ज्यादा बेहतर और बड़ा साबित होने वाला है।

2023 में, भूमि पेडनेकर की छह फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं, जो कि किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री की तुलना में सबसे ज्यादा है। वो बिल्कुल अलग अलग तरह की भूमिकाओं के साथ पर्दे पर दिखाई देंगी। उनकी आगामी फिल्मों में शामिल है- अनुभव सिन्हा की भीड़, अजय बहल की द लेडी किलर, सुधीर मिश्रा की अफवा, गौरी खान द्वारा निर्मित भक्षक, मुदस्सर अजीज की मेरे पति की बीवी.. इसके अलावा कुछ और अघोषित प्रोजेक्ट्स में उन्हें देखा जाएगा।

भूमि कहती हैं, "इस साल रिलीज़ होने वाली छह फ़िल्मों के साथ, मैं यह बताना चाहती हूं कि एक अभिनेत्री के रूप में सिनेमा में साल 2023 मेरा होगा। इन सभी फिल्मों में मेरा किरदार बेहद मजबूत है और मुझे नहीं लगता कि मैं एक कलाकार के रूप में विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं दिखाने के लिए मैं खुद को इससे आगे ले जा सकती हूं.."

उन्होंने आगे कहा, "लोगों को एक साल में स्क्रीन पर छह अलग-अलग भूमि देखने को मिलेगी जो मेरे लिए सबसे ज्यादा रोमांचक बात है। मैं पर्दे पर अलग-अलग भूमिका को निभाने के लिए जीती हूं। एक कलाकार के रूप में यह मुझे उत्साहित करती है और मुझे चुनौती देती है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं हर दिन अपने सपने को पूरा कर पा रही हूं।"

अपने शानदार प्रदर्शन के लिए चर्चित भूमि पेडनेकर ने आगे कहा, "2023 के लिए मेरी विश यही है.. कि मैं इन छह फिल्मों के साथ सभी का मनोरंजन कर पाऊं और अपने करियर में आगे बढूं। मुझे पता है कि यह काम बहुत मुश्किल है और मैं इसके लिए पूरी मेहनत करने को तैयार हूं क्योंकि मैं इसमें सर्वश्रेष्ठ बनना चाहती हूं। उसी ने मुझे अब तक प्रेरित किया है और मुझे आशा है कि यह प्रेरणा मेरा भविष्य बनाएगी.."

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X