'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के बाद फिर बनेगी अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की जोड़ी, फिल्म फाइनल!
अक्षय कुमार के आनंद एल राय के साथ मिलकर फिल्म 'रक्षाबंधन' की घोषणा की थी। लॉकडाउन की वजह से फिल्म का काम धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट भूमि पेडनेकर फाइनल हो चुकी हैं। आनंद एल राय के निर्देशन में बनने वाली यह इमोशनल ड्रामा इसी महीने फ्लोर पर आ सकती है।
हाल ही में अक्षय कुमार ने फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग खत्म की है और अब रक्षाबंधन की शूटिंग करने वाले हैं। बता दें, महाराष्ट्र सरकार ने कुछ गाइडलाइंस के साथ फिल्म शूटिंग शुरु करने की अनुमति दे दी है। लिहाजा, इस हफ्ते से सभी फिल्में वापस फ्लोर पर आ जाएंगी।

'रक्षाबंधन' का प्री- प्रोडक्शन काम जोर शोर से चल रहा है। मेकर्स फिल्म के लिए स्टूडियो में मुंबई का एक पूरा चॉल खड़ा कर रहे हैं। वहीं, भूमि पेडनेकर भी अब टीम में शामिल हो चुकी हैं। बता दें, इससे पहले अक्षय कुमार के साथ भूमि ने फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की थी, जो कि सुपरहिट रही थी।
इस फिल्म को हिमांशु शर्मा ने लिखा है। जबकि आनंद एल राय और अक्षय कुमार की बहन अलका इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार की दर्जन भर फिल्म शूटिंग और रिलीज के इंतजार में खड़ी है, यहां देंखे लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications