..................... Bhoomi Pednekar talks about toilet ek prem Katha and her career - Hindi Filmibeat

"मेरे लिए टॉयलेट एक प्रेम कथा करियर की दूसरी डेब्यू फिल्म जैसी"

भूमि पेडनेकर टॉयलेट एक प्रेम कथा और अपने करियर के बारे में बात की।

By Shweta

टॉयलेट एक प्रेम कथा रिलीज के पहले ही सुपरहिट मानी जा रही है। फिल्म का प्लॉट ऐसा है कि फिल्म पूरे देश में टैक्स फ्री हो जाएगी तो कोई चौंकने वाली बात नहीं होगी। फिल्म की एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने फिल्म से जुड़ी कई बातें की। उन्होंने कहा कि "मैं जानती हूं खुले में शौच करना देश की बहुत बड़ी समस्या है। टॉयलेट एक प्रेम कथा लोगों के लिए आंख खोलने का काम करेगी।"

[2017 की धमाकेदार एक्शन फिल्म.. बिग बजट.. दमदार क्लाईमैक्स.. FINAL है!]

इन दिनों अक्षय कुमार गोल्ड की शूटिंग के लिए लंदन में हैं इसलिए फिल्म के प्रमोशन की पूरी जिम्मेदारी भूमि पेडनेकर पर ही है। प्रमोशन के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि "टॉयलेट एक प्रेम कथा मेरे लिए डेब्यू फिल्म जैसी है।" उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि मुझे सोशल मैसेज देने वाली फिल्में करना ज्यादा पसंद है।"

bhumi-pednekar-talks-about-toilet-ek-prem-katha-and-her-career

उन्होंने कहा कि एक एक्टर के तौर पर देश में बदलाव लाने की जिम्मेदारी हमारी भी है। जैसा कि आप सभी भी जानते हैं कि फिल्म को टैक्स फ्री करने की बात हो रही है। इसपर भूमि पेडनेकर का मानना है कि "फिल्म अगर टैक्स फ्री होती है तो और भी अच्छी बात है क्योंकि इससे फिल्म अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेगी।"

आपको बता दें कि टॉयलेट एक प्रेम कथा भूमि पेडनेकर की दूसरी फिल्म है। इसके पहले वो दम लगा के हईसा से डेब्यू की हैं जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X