लॉकडाउन के बाद भूमि पेडनेकर ने शुरू की अक्षय कुमार की रक्षाबंधन की शूटिंग, कहा- मैं तो छटपटा रही थी काम के लिए

युवा बॉलीवुड स्टार भूमि पेडणेकर ने आज फिर से शूटिंग शुरू कर दी है और मुंबई में सेट पर वापसी करते हुए उन्हें स्वप्निल अहसास हो रहा है। उनका कहना है कि सेट पर लौटने के लिए वह 'छटपटा' रही थीं और उस शहर में दोबारा काम शुरू करने लायक होने में खुद को 'सौभाग्यशाली' मानती हैं, जिसने कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बाद अभी अनलॉक होना आरंभ ही किया है।

भूमि बताती हैं, "सेट पर लौट कर काम शुरू करने के लिए मैं व्याकुल थी। महाराष्ट्र में अनलॉकिंग की प्रक्रिया शुरू होते ही शूटिंग के लिए अपने घर से निकल पाने को मैं अपना सौभाग्य समझती हूं। बीते साल भर से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने बहुत कुछ झेला है और इस महामारी ने इंडस्ट्री को तबाही की कगार पर धकेल दिया है।"

Bhumi Pednekar

फिल्म बिरादरी के सदस्यों का टीकाकरण करने हेतु वैक्सिनेशन अभियान चलाने के लिए भूमि इंडस्ट्री के लीडरों की दिल खोल कर प्रशंसा करती हैं। भूमि के मेंटोर आदित्य चोपड़ा ने इस अभियान की अगुवाई की, जिन्होंने इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों को टीका लगाने की पहल शुरू की थी। इस वैक्सिनेशन अभियान में करण जौहर और फरहान अख्तर से लेकर हर किसी ने अपना योगदान दिया है तथा फिल्म इंडस्ट्री के कई अन्य लोग भी सामने आ रहे हैं।

भूमि कहती हैं, "मुझे यकीन है कि हर प्रोड्यूसर यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं उठा रखेगा कि इंडस्ट्री का कामकाज फिर से शुरू हो जाए। फिल्म बिरादरी का टीकाकरण करने हेतु इंडस्ट्री के लीडरों का सामने आना अद्भुत बात है, क्योंकि इस वक्त यह कदम उठाने की सख्त जरूरत थी। हम एक बेहद आत्मीय माहौल में काम करते हैं इसलिए प्रत्येक व्यक्ति के लिए सुरक्षा का महत्व सर्वाधिक और सर्वोपरि है।"

अपनी बात खत्म करते हुए भूमि कहती हैं, "वैक्सिनेशन से जोखिम काफी हद तक घट जाएगा। इससे हमारी इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों को काम शुरू करने में मदद मिलेगी और उनके परिवारों को वित्तीय सहारा मिल सकेगा। इन मजदूरों और उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी सहानुभूति है क्योंकि पूरी महामारी के दौरान उन्होंने मुसीबतों का नरक झेला है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X