Bhumi Pednekar- पैपराजी पर भड़कीं भूमि पेडनेकर तो लोगों ने लगाई क्लास, बोले- खुद बुलाकर अब..

भूमि पेडनेकर को लेकर काफी कम ऐसा देखा जाता है कि वो किसी पर नाराज हों या फिर मीडिया के सामने कुछ ऐसा कर दें जो कि आपको देखकर शायद अच्छा ना लगे। लेकिन इस वक्त जो वीडियो सामने आया है वो काफी अलग है और इसमें वो पैपराजी पर गुस्सा करतीं नजर आ रही हैं।
दरअसल वो नहीं चाहती थीं कि उनकी तस्वीर क्लिक की जाए या उनका वीडियो लिया जाए। भूमि पेडनेकर इस वीडियो में पहले एक लड़की आती है और वो देखती है कि बाहर मीडिया है तो वो तेजी से वापस भागती है कि कहीं उसकी तस्वीर ना क्लिक कर ली जाए।
इसके बाद भूमि पेडनेकर वहां आ जाती हैं वो पैपराजी से फोटो ना लेने के लिए कहती हैँ। जब पैपराजी कैमरा बंद नहीं करते हैं तो वो गुस्से में अपनी कार में जाकर बैठ जाती हैं। ये वीडियो चर्चा में है और लोग इसपर बात भी कर रहे हैं।
हालांकि भूमि ने ऐसा क्यों किया इसको लेकर जानकारी नहीं है। एक यूजर ने लिखा है, खुद बुलाके खुद उखाड़ रही है डबल एजेंट। एक का कहना था, ''इसको देखना बंद कर दोगे तो इसकी रोटी सब्जी बंद हो जाएगी।'' एक ने लिखा, ''मुझे लगता है कि वह गुस्सा होने के लायक भी नहीं है।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
भूमि पेडनेकर ने अपने अलग किरदारों और शानदार अभिनय के बूते इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने फिल्म 'दम लगा के हईशा' में एक ओवरवेट लड़की का रोल अदा कर इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई अलग-अलग तरह के किरदार अदा किए। भूमि जल्द ही फिल्म 'द लेडीकिलर' में अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिलहाल आप देखिए भूमि का ये वायरल वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











