'यो है म्हारी देवरानी'- भूमि पेडनेकर ने परिचय के साथ शेयर किया तापसी पन्नू का धमाकेदार लुक
अनुराग कश्यप की फिल्म सांड की आँख इस समय काफी ज्यादा चर्चा में हैं और इस फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर दनादन बंदूक चलाती हुई नजर आने वाली हैं। फिल्म के सेट से एक के बाद एक दमदार लुक्स सामने आ रहें हैं और हाल ही में भूमि पेडनेकर ने तापसी पन्नू का एक और लुक शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए भूमि पेडनेकर ने लिखा है कि..
"यो है म्हारी देवरानी प्रकाशी, म्हारा रिश्ता है बोहत अनोखा, हम हैं सहेंलियां, बहनें और सुख दुख के साथी, हमने साथ में बंदूक और तोड़े सारे रूल्स, क्योंकि मेरा तो मानना है कि मेहनत करे इंसान, सहायता करे भागवान।"

इस फोटो में तापसी पन्नू गांव की महिला के लुक में काफी शानदार लग रही हैं। भूमि पेडनेकर और तापसी इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा मेहनत कर रही हैं।
बता दें कि फिल्म सांड की आंख में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर बुजुर्ग महिलाओं का किरदार निभा रहे हैं। दोनों एक्ट्रेस फिल्म में मशहूर शूटर प्रकाशी और चंद्रो तोमर का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। इसके अलावा तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर दूसरे प्रोजेक्ट्स में भी बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications