भूमि पेडनेकर ने रणवीर सिंह को कहा 'सेक्स उपचार डॉक्टर'- जानिए क्यों बोल डाली ये बात
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है और अक्सर अपनी बेबाक बातों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में वो अभिनेत्री नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर नेहा में नजर आईं थीं जहां पर उन्होने कुछ मजेदार सवालों के जवाब दिए हैं। लेकिन इस शो के दौरान भूमि पेडनेकर ने रणवीर सिंह को लेकर कुछ ऐसा कह डाला जिसके बाद वो काफी ज्यादा चर्चा में हैं।
दरअसल भूमि पेडनेकर ने रणवीर को सेक्स उपचार का डॉक्टर कह डाला है। गौरतलब है कि भूमि पेडनेकर पूछ रहीं थीं कि अगर ये एक्टर्स किसी दूसरे प्रोफेशन में होते तो कौन क्या होता। इसको लेकर जब रणवीर का नाम सामने आया तो उन्होने कहा कि.. रणवीर एक अच्छा सेक्स उपचार डॉक्टर (सेक्सोलॉजिस्ट) बन सकता था। इसके अलावा भूमि पेडनेकर ने कहा कि आयुष्मान खुराना एक क्रिकेट कॉमेंटेटर बन सकते थे।


Click it and Unblock the Notifications