..................... अक्षय कुमार ने दुर्गामती के टीजर के साथ किया बड़ा ऐलान Bhumi pednekar's Durgamti trailer will be release tomorrow, Akshay kumar post viral - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार ने दुर्गामती के टीजर के साथ किया बड़ा ऐलान, बताया कब रिलीज होगा ट्रेलर?

बॉलीवुड कोरोना काल के बाद दोबारा उभर रहा है और एक के बाद कई शानदार फिल्मों का ऐलान हो रहा है। हाल ही में सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भूमि पेडनेकर आगामी फिल्म दुर्गमती का पहला पोस्टर साझा किया था जिसको काफी ज्यादा पसंद किया गया था। खबर है कि फिल्म एक हॉरर-थ्रिलर साबित होने वाली है जिसका टाइटल 'दुर्गामती द मिथ' होगा। इस पोस्टर के सामने आते ही फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है और इसमें भूमि काफी क्रूर रूप में नजर आ रही हैं।

इस फिल्म को लेकर एक और ऐलान आज हुआ है जिसको अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। अक्षय कुमार ने फिल्म से भूमि पेडनेकर का लुक वीडियो साझा करते हुए इसके ट्रेलर का ऐलान किया है और बताया है कि ट्रेलर कल यानि 25 नवंबर को रिलीज होगा।

durgamati, akshay kumar, bhumi pednekar, दुर्गामती, अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अक्षय कुमार लिखते हैं.. 'ये वापस करने का समय है, 11 दिसंबर को दुर्गामती से मिलने के लिए तैयार रहें। ट्रेलर कल रिलीज होगा।

अमेजन प्राइम वीडियो पर।' अक्षय कुमार के इस पोस्ट के बाद फैंस लगातार इसको साझा कर रहे हैं ट्रेलर के लिए काफी उत्सुक हैं।

इस फिल्म की बात करें तो इसका नाम पहले 'दुर्गावती' था। मेकर्स को लगा कि इस पर भी विवाद हो सकता है जिसके बाद इसका नाम बदलकर 'दुर्गामती' रख दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X