आयुष्मान खुराना की शुभ मंगल ज्यादा सावधान में भूमि पेडनेकर की वापसी- क्या बोले आनंद एल राय
इस समय बॉलीवुड में शानदार सीक्वल्स की मार है और हर आए दिन किसी ना किसी फिल्म का सीक्वल देखने को मिलता रहता है। इस समय आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल सावधान की सीक्वल चर्चा में है और इस फिल्म का नाम शुभ मंगल ज्यादा सावधान है। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर काफी समय से सस्पेंस बरकरार था लेकिन अब इसको लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि इस फिल्म में भूमि पेडनेकर की वापसी हो रही है।
शुभ मंगल सावधान में आयुष्मान खुराना के साथ भूमि पेडनेकर ही नजर आईं थीँ। इस बात की आधिकारिक पुष्टि खुद आनंद एल राय ने की है। उनका कहना है कि.. "भूमि 'शुभ मंगल सावधान' परिवार का एक हिस्सा है और हम उसके बिना 'शुभ मंगल सावधान' बनाने की कल्पना नहीं कर सकते।

उनकी बहुत खास उपस्थिति है। फिल्म में भूमि के होने से हम सभी बेहद खुश हैं।" गौरतलब है कि इस फिल्म को लेकर फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। भूमि पेडनेकर एक शानदार अभिनेत्री हैं और इन फिल्मों में उन्होने धमाका किया है...


Click it and Unblock the Notifications