..................... Bhumi Pednekar reveals she manifested wanting to work with Akshay Kumar at the age of 10 - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार को एक नजर देखकर ही Bhumi Pednekar ने कर लिया था मेनिफेस्ट, खुद बताया मजेदार किस्सा...

Bhumi Pednekar Manifest Work With Akshay Kumar: व्हील्स ऑफ़ फॉर्चून के आने वाले एपिसोड में भूमि पेडनेकर गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी। शो के लेटेस्ट प्रोमो को हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है और इसमें भूमि पेडनेकर ने अपनी बचपन की एक इच्छा जाहिर की है।

Bhumi Pednekar Manifest Work With Akshay Kumar

इस दौरान अभिनेत्री ने एक पल को याद करते हुए कहा कि "मैं आपको एक किस्सा बताऊंगी। जो मैंने आपको पिछले 10 सालों में कभी नहीं बताया। जब मैं 10 या 12 साल की थी और मेरे सामने वाली अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में शूटिंग हो रही थी। तुम मुझे बहुत अच्छे से याद है कि आप एक स्टंट कर रहे थे और इसमें आप बाइक से सीढ़ियों पर ऊपर जा रहे थे।"

अभिनेत्री की इस बात पर अक्षय कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि "उस फिल्म का नाम इंसाफ है और हीरोइन इसमें शिल्पा शेट्टी थी। भूमि ने आगे इस पर कहा कि तभी मैं वहीं पर खड़े होकर यह मेनिफेस्टो कर लिया था कि मैं एक्टर बनना चाहती हूं और काश मुझे कभी आपके साथ में काम करने का मौका मिलेगा।"

भूमि ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "वह मौका मुझे टॉयलेट: एक प्रेम कथा के तहत मिला।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म को 11 अगस्त 2017 को रिलीज किया गया था। यह एक कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म थी और इसका निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया था।

टॉयलेट: एक प्रेम कथा फिल्म को अक्षय कुमार और नीरज पांडे द्वारा प्रोड्यूस किया गया था। साथ ही फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि लीड किरदार में नजर आए थे। उनके अलावा अनुपम खेर और सुधीर पांडे को भी सपोर्टिंग किरदार में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X