भूमि पेडनेकर का दर्द भरा पोस्ट- सुशांत को याद करते हैं, स्क्रीनिंग के बाद हम दोनों रोना रोक नहीं सके
बॅालीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत का नाम लेकर पुरानी यादों को ताजा किया है। इससे सभी वाकिफ हैं हिंदी सिनेमा के सफल और काबिल कलाकारों में एक नाम सुशांत का भी शामिल है। सुशांत पर्दे पर हमेशा से ही अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं।
ऐसे में भूमि पेडनेकर ने सुशांत के साथ सोनचिड़िया फिल्म में काम किया था। ये फिल्म सुशांत के करियर की एवरेज फिल्मों में से भले हैं। लेकिन कहीं ना कहीं ये फिल्म सुशांत के आखिरी दिनों की फिल्म भी रही है। सुशांत के निधन के बाद अब इन फिल्मों पर केवल सुशांत सिंह राजपूत का नाम है।

फिल्म के दो साल पूरे होने पर सोनचिड़िया की एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने सुशांत को याद करते हुए एक स्पेशल पोस्ट लिखा है जिसे पढ़ने के बाद हर सुशांत फैंस की आंख नम हो जायेंगी।भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। फिल्म के पर्दे के पीछे की कुछ मस्ती भरी तस्वीरें भूमि ने शेयर की हैं, जो कि सुशांत की यादें ताजा करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications