..................... Bhumi Pednekar rejected Ali Abbas Zafar film opposite Shahid Kapoor! शाहिद कपूर की हीरोइन बनने के लिए भूमि पेडनेकर ने किया इंकार? - Hindi Filmibeat

शाहिद कपूर की हीरोइन बनने के लिए भूमि पेडनेकर ने किया इंकार? ठुकराई अली अब्बास जफर की फिल्म!

शाहिद कपूर इस वक्त कई शानदार फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और कबीर सिंह के बाद उनका स्टारडम एक अलग ही लेवल पर पहुंच चुका है। हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि.. शाहिद कपूर ने अली अब्बास जफर के साथ एक फिल्म साइन की है। इसके बाद फैंस इंतजार कर रहे थे और कुछ रिपोर्ट्स ने ये भी खुलासा किया था कि यह एक फ्रांसीसी थ्रिलर नुइट ब्लैंच या स्लीपलेस नाइट की हिंदी रीमेक है।

अब खबर आ रही है कि फिल्म निर्माता ने इसे कई एड्रेनालाईन पंपिंग एक्शन के साथ बड़े पैमाने पर माउंट करने की योजना बनाई है। फिल्म इस साल के आखिरी तक फ्लोर पर होगी।

bhumi pednekar, shahid kapoor, भूमि पेडनेकर, शाहिद कपूर

लेकिन अब एक खबर इस फिल्म की हीरोइन को लेकर सामने आ रही है। बता दें कि मेकर्स चाहते थे कि इस फिल्म के लिए वो किसी टॉप की एक्ट्रेस को साइन करें और वो शानदार अदाकारा भी होनी चाहिए।

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर से बात की थी

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर से बात की थी

इसी के चलते उन्होने अभिनेत्री भूमि पेडनेकर से बात की थी। मेकर्स का मानना था कि इस फिल्म के लिए वो शाहिद कपूर की पत्नी के किरदार में काफी शानदार लगने वाली हैं। लेकिन भूमि पेडनेकर ने इस फिल्म को करने से सीधा मना कर दिया है।

 मेकर्स ने संपर्क किया था

मेकर्स ने संपर्क किया था

एक खबर की मानें तो सूत्र ने बताया कि भूमि पेडनेकर से इस बात को लेकर मेकर्स ने संपर्क किया था। उनका ऐसा मानना था कि फिल्म के लिए भूमि बिल्कुल सही होंगी। हालांकि टॉयलेट स्टार ने ये भूमिका निभाने से इनकार कर दिया है।

हीरोइन की तलाश

हीरोइन की तलाश

पता चला है कि.. भूमि को लगा था कि उनका रोल इस फिल्म में खुश खास नहीं है। इसी के कारण उन्होने फिल्म ठुकरा दी और शाहिद कपूर की हीरोइन बनना सही नहीं समझा। अब मेकर्स इस फिल्म के लिए किसी दूसरी हीरोइन की तलाश कर रहे हैं।

बिजी हैं

बिजी हैं

शाहिद कपूर की बात करें तो इस वक्त वो अपनी फिल्म जर्सी को लेकर काफी बिजी हैं और लंबे समय से फिल्म की शूटिंग चल रही है।

 ज्यादा एक्साइटेड हैं

ज्यादा एक्साइटेड हैं

फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर का रोल अदा कर रहे हैं। फिल्म को लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और उनको अलग तरह के किरदार में वो देखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X