फिल्मों में फ्लॉप, अब पानी बेचकर Bhumi Pednekar भरेंगी जेब, एक बोतल का दाम सुनकर चकरा जाएगा दिमाग!

Bhumi Pednekar New Business: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अब सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी उतर चुकी हैं। अपनी बहन समीक्षा पेडनेकर के साथ मिलकर भूमि ने लॉन्च किया है 'Backbay'।
क्या है Backbay Aqua?
News 18 से बातचीत में भूमि ने बताया कि Backbay का पहला प्रोडक्ट है Backbay Aqua- नैचुरल मिनरल वाटर, जो हिमालय की गोद से सीधे आता है। इसमें प्राकृतिक तौर पर मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स मौजूद हैं। भूमि ने बताया कि उनके इस पानी की बोतल की सबसे खास बात है इसकी पैकेजिंग। जिसमें ना प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है और ना ही कांच का, बल्कि गैबल टॉप पेपर पैकेजिंग में यह पानी मिलता है। यहां तक कि इसकी कैप भी बायो-बेस्ड है।
भूमि ने खुलासा किया कि उनका प्लांट हिमाचल प्रदेश में है और यह पूरी तरह उनका अपना है। साथ ही, इसमें महिलाओं के नेतृत्व वाली वर्कफोर्स काम करती है। इसकी प्रोडक्शन कैपेसिटी है रोजाना 45,000 बॉक्स।
कीमत भी है प्रीमियम
वर्तमान में उनका ब्रांड दो साइज- 500ML और 750ML में आता है। कीमत के मामले में भी इसे खास तरीके से पोजिशन किया गया है। भूमि ने बताया कि उन्होंने इसे महंगी प्लास्टिक बोतलों और सस्ती ग्लास बोतलों के बीच रखा है। जहां बाजार में प्रीमियम प्लास्टिक बोतलें करीब 90 रुपये तक और ग्लास बोतलें 600 रुपये तक बिकती हैं, वहीं उनके ब्रांड में 500 एमएल पानी की कीमत 150 रुपये और 750 एमएल की कीमत 200 रुपये है। भूमि और समीक्षा Backbay में सिर्फ मिनरल वाटर ही नहीं, बल्कि स्पार्कलिंग वाटर भी लाने वाली हैं, वो भी तीन फ्लेवर में- लीची, पीच और लाइम।
फिल्मी करियर पर छाए बादल
भले ही भूमि बिजनेस में नई शुरुआत कर रही हों, लेकिन सिनेमा में उनकी हालत कुछ खास नहीं है। पिछले काफी समय से वह लगातार फ्लॉप फिल्में दे रही हैं। उनकी हालिया वेब सीरीज 'द रॉयल्स' को भी दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया, बल्कि ट्रोल कर दिया।
बॉलीवुड से बिजनेस तक का सफर
भूमि ने 2015 में 'दम लगा के हइशा' से शानदार डेब्यू किया था और जल्दी ही स्टार बन गईं। 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' और 'शुभ मंगल सावधान' जैसी हिट फिल्मों ने उनका नाम चमकाया। लेकिन हाल के सालों में उनका करियर गिरावट पर है और अब वह बिजनेस में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











