..................... Bhumi Pednekar opens up about being touched inappropriately and molested at the age of 14 - Hindi Filmibeat

14 साल की उम्र में इस बॉलीवुड हसीना संग हुई थी गंदी हरकत, एक शख्स प्राइवेट पार्ट पर बार-बार ...

bhumi pednekar

Bhumi Pednekar Molestataion: भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने बड़े पर्दे पर कुछ अद्भुत अभिनय किया है और साबित कर दिया है कि वह किसी भी तरह के किरदार को बखूबी निभा सकती हैं। हाल ही में भूमि ने अपने अतीत से एक ऐसे राज से पर्दा उठाया है, जिसके बारे में जाकर आप हैरान रह जाएंगे।

मेले में हुई गंदी हरकत

भूमि ने हाउटरफ्लाई से बात की और उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को याद किया जो उनके साथ तब हुई थी जब वह सिर्फ 14 साल की थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छे से याद है कि जब बांद्रा में मेले लगते थे तो वह अपने परिवार के साथ जाती थीं। वह उस समय 14 साल की थीं और जब वह चल रही थी तो कोई उनके प्राइवेट पार्ट पर चिकोटी काट रहा था। उन्होंने कहा कि वह जानती थीं कि क्या हो रहा था और उन्होंने पीछे मुड़कर देखा कि यह कौन था।

नहीं पहचान पाईं शख्स को

हालांकि, वह किसी को नहीं देख सकी क्योंकि वहां काफी भीड़ थी और यह जानना मुश्किल था कि यह किसने किया। उन्होंने आगे कहा, "कोई मुझे बार-बार गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था और मैं पागल हो रही थी। हालांकि मैं अपने परिवार के साथ थी, लेकिन मेरी बिल्डिंग के बच्चों का एक पूरा ग्रुप भी वहां मौजूद था।"

'इस ट्रॉमा से उबर पाना है मुश्किल'

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कुछ नहीं कहा क्योंकि जो कुछ हुआ था, उससे वह सदमे में थी। उन्होंने कहा कि उन्हें अब भी उस शख्स का चिकोटी काटना याद है और शरीर इसे याद रखता है। उन्होंने कहा कि कोई भी इन दुखों से उबर नहीं सकता।

'भक्षक' में आएंगी नजर

अब भूमि पेडनेकर फिल्म 'भक्षक' में नजर आएंगी, जो एक ऐसे पत्रकार की कहानी है जो अपनी रिपोर्टिंग से एक जघन्य अपराध को सामने लाना चाहती है। इस फिल्म में भूमि के अलावा साई ताम्हणकर, आदित्य श्रीवास्तव, संजय मिश्रा और अन्य एक्टर मौजूद हैं।

भूमि का वर्कफ्रंट

भक्षक की बात करें तो यह फिल्म 9 फरवरी 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके अलावा वह अर्जुन कपूर के साथ 'मेरी पटना' का रीमेक में भी नजर आएंगी। भूमि को आखिरी बार शहनाज गिल, कुशा कपिला, डॉली सिंह और अन्य के साथ 'थैंक यू फॉर कमिंग' में देखा गया था।

Read more about: bhumi pednekar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X