''मैं खुश हूं कि टॉयलेट एक प्रेम कथा लोगों को इतनी पसंद आ रही है....''
यह कहना है फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' की एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का। अक्षय कुमार- भूमि की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। कोई शक नहीं कि फिल्म की सफलता को लेकर सभी काफी उत्साहित हैं।
'मैं कोई भी फिल्म कर सकती हूं.. यदि उसमें सलमान खान हों तो....'
जब इस बारे में भूमि पेडनेकर से पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि टॉयलेट एक प्रेम कथा रिलीज हो चुकी है। मैं बेहद खुश हूं कि लोग फिल्म को इतना पसंद कर रहे हैं। यह मेरी दूसरी फिल्म थी.. लेकिन मेरे लिए यह फिर से लांच होने जैसा था।

बता दें, भूमि 1 सितंबर को फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' में दिखने वाली हैं। बहरहाल, टॉयलेट एक प्रेम कथा की सफलता पर एक्ट्रेस ने कहा, हम सभी बस इतना चाहते थे कि फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोग देख पाएं। और लोग इसे समझ पाएं। फिल्म को लेकर आ रहे रिएक्शन से हम काफी खुश हैं.
Recommended Video

यहां जानें फिल्म का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications











