भूमि पेडनेकर की फिल्म 'दुर्गावती' की शूटिंग शुरू, अक्षय कुमार ने फोटो की शेयर- जानिए पूरी डिटेल
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपनी आने वाली फिल्म 'दुर्गावती' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म की शूटिंग से पहले उन्होंने मंदिर में माता का आर्शीवाद लिया और फोटो साझा की। फिल्म की ऑफिशियल जानकारी अक्षय कुमार ने भी फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर दी। फिल्म का प्रोडक्शन विक्रम मल्होत्रा और भूषण कुमार कर रहे हैं। वहीं 'दुर्गावती' का निर्देशन अशोक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग भोपाल में होगी।
'दुर्गावती' फिल्म एक थ्रिलर फिल्म होगी जिसमें भूमि पेडनेकर लीड भूमिका में होंगी। इस फिल्म के प्रजेंटर अक्षय कुमार हैं। फिल्म का ऐलान पिछले साल नवंबर में हुआ था। फिल्म से जुड़ी फिलहाल फिल्ममेकर्स ने ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है।

'भागमती' फिल्म का रीमेक है 'दुर्गावती'
साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'भागमती' साउथ में सुपरहिट साबित हुई थी। अनुष्का ने धमाकेदार परफॉर्मेंस से फैंस को खुश कर दिया था। अब 'दुर्गावती' इसी फिल्म का हिंदी रीमेक है।
हाल में ही 'पति पत्नी और वो', 'सांड की आंख' फिल्म में भूमि पेडनेकर नजर आईं। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई की थी। दर्शकों को भूमि पेडनेकर की एक्टिंग और काम काफी पसंद आता है।
भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड में 'दम लगा के हईशा' से डेब्यू किया था। दर्शकों को इस फिल्म से उन्होंने इंप्रेस कर दिया था। फिल्म के किरदार के चलते भूमि पेडनेकर ने अपना कई किलो वजन भी बढ़ाया था। इन दिनों फिर वह स्लिम हो गई हैं व दर्शकों को इंप्रेस करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











