रक्षाबंधन: अक्षय कुमार के साथ बनी भूमि पेडनेकर की जोड़ी, तस्वीर के साथ की घोषणा, यहां जानें शूटिंग डिटेल्स
फिल्म 'रक्षाबंधन' में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर की जोड़ी फाइनल हो चुकी है। निर्देशक आनंद एल राय और अक्षय कुमार ने एक तस्वीर के साथ फिल्म की टीम में भूमि को वेलकम किया। भूमि पेडनेकर ने फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशी जताते हुए कहा कि, यह एक खास रियूनियन है।
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा- "एक बहुत ही खास फिल्म और एक बहुत ही खास रीयूनियन। मैं अपने दो पसंदीदा क्रिएटिव पावर हाउस और इंसानों के साथ फिर से काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। दिल को छू लेने वाली इस विशेष कहानी का हिस्सा बनाने के लिए मैं आभारी हूं।"

वहीं, निर्देशक आनंद एल राय ने बताया कि चूंकि अब महाराष्ट्र में लॉकडाउन खुल चुका है, फिल्म की शूटिंग 15 जून से शुरु हो सकती है। बॉयो बबल में सीमित समय के अंदर शूटिंग होगी। फिल्म का सेट बनकर तैयार है।
फिल्म की पूरी क्रू एक साथ रहेगी, लेकिन एक्टर्स घर वापस आ जाया करेंगे। जिस तरह हमने अतरंगी रे की शूटिंग की थी, इसकी भी करेंगे। हम सब जिम्मेदारी से कोविड के नियमों को फॉलो कर आगे बढ़ेंगे।


Click it and Unblock the Notifications