जब फिल्म स्कूल में फेल हो गई थीं भूमि पेडनेकर और चुकाना पड़ा था 13 लाख का कर्ज़
फिल्म इंडस्ट्री में 5 साल गुजार चुकीं भूमि पेडनेकर ने कहा कि उनका अभिनेत्री बनना कोई एक्सीडेंट नहीं था, बल्कि वह हमेशा से यही करना चाहती थीं। अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए भूमि ने बताया कि वो फिल्म स्कूल में फेल हो गई थीं और उन्हें निकाल दिया गया था। इसके बाद उन्हें शिक्षा ऋण के 13 लाख रुपए चुकाने थे। जब उन्होंने यशराज फिल्म्स में नौकरी पाई।
भूमि ने कहा कि, "मेरे लिए एक्टर बनना आसान नहीं रहा था। सबसे पहले मैंने अपने माता-पिता को समझाने की कोशिश की कि मैं एक्टर बनना चाहती हूं। मैंने आखिरकार हिम्मत जुटाकर उन्हें यह बात बता दी, वे खुश नहीं थे और मुझे लगा कि वे मेरे लिए प्रोटेक्टिव हो रहे हैं। मैंने फिल्म स्कूल जॉइन करने का फैसला किया। फीस बहुत ज्यादा थी तो मैंने लोन ले लिया।"

अभिनेत्री ने आगे बताया कि फिल्म स्कूल में फेल हो जाना उनके लिए झटके की तरह था। भूमि ने कहा, "मैं फिल्म स्कूल में फेल हो गई थी इसीलिए नहीं कि मैं अच्छी एक्टर नहीं थी बल्कि इस वजह से कि मैं अनुशासित नहीं थी। वह बहुत बड़ा झटका था। मेरे सिर पर 13 लाख रुपये लोन चुकाने का बोझ आ गया। यह बहुत बड़ी रकम थी।"
इसके बाद उन्होंने नौकरी की तलाश की और यशराज फिल्म्स में नौकरी पाई। भूमि ने कहा कि वहां वह कई ऑडिशन में बैठी रहती थी और फिल्म 'दम लगा के हईशा' के दौरान खुद ऑडिशन दे दिया। यह फिल्म सफल रही थी और इसके बाद भूमि का एक्टिंग करियर चल पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications