..................... सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा देखकर इमोशनल हो गईं भूमि पेडनेकर | Bhumi Pednekar gets emotional after watching Sushant Singh Rajput’s Dil Bechara - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा देखकर इमोशनल हो गईं भूमि पेडनेकर- कहा, 'आंसू बहने से रोक नहीं पाई'

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। यह सुशांत की आखिरी फिल्म है, लिहाजा, उनके फैंस और चाहने के दिल के बहुत करीब रही। सुशांत को स्क्रीन पर देखकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी काफी इमोशनल हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर भावनाएं शेयर कीं।

Recommended Video

Sushant को पर्दे पर देख इमोशनल हुए सेलेब्स,Dil Bechara को लेकर कही ये बात | FilmiBeat

भूमि पेडनेकर ने फिल्म देखने के बाद एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा- "इमोशन्स से भरपूर, आंसू बहने से नहीं रोक पाई। शानदार अभिनय। इस तरह का अजीब दर्द से भरा और खूबसूरत अनुभव महसूस नहीं किया। फैंस के लिए यह एक शानदार ट्रीट है। फिल्म की कास्टिंग भी शानदार है। प्यार से भरी हुई।"

Bhumi Pednekar

वहीं, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, जेनेलिया डिसूजा, राजकुमार राव, सोहा अली खान, हिना खान आदि ने भी सुशांत की ये फिल्म ये देखी। उन्होंने फिल्म का पहला सीन सोशल मीडिया पर शेयर किया।

जेनेलिया ने लिखा- सुशांत सिंह राजपूत स्क्रीन पर, मैं कुछ कर नहीं सकती लेकिन सीटी बजा सकती हूं। वहीं, रश्मि देसाई ने लिखा- सुशांत को देखते हुए मन बहुत भारी था। उसकी एनर्जेटिक सोल और स्माइल.. अपने आंसू रोक नहीं पाई। बहुत सारी यादें। सुशांत तुम्हें रील पर देख बहुत रियल महसूस हुआ।

बता दें, फिलहाल यह सभी फिल्मों को पीछे कर वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली फिल्म बन चुकी है। वह भी रिलीज के कुछ घंटों में हैं। फिल्म लगातार ट्रेंड में है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज.. सभी इस फिल्म को पूरे दिल से सपोर्ट कर रहे हैं। लोग इस फिल्म को लेकर उत्साहित भी हैं, और बेहद भावुक भी।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X