भूमि पेडनेकर का छलका दर्द, '24 घंटे में 2 करीबी लोगों को खोया, 3 की हालत है गंभीर' इमोशनल पोस्ट
कोरोना काल का प्रकोप देशभर में फैलता जा रहा है। रोजाना कोरोना के लाखों केस देशभर से सामने आ रहे हैं। ऑक्सीजन की किल्लत, बेड्स की कमी और अस्पताल के बाहर दम तोड़ते लोगों का दर्दनाक मंजर रोजाना देखने को मिल रहा है। कोरोना के कहर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में भूमि पेडनेकर ने भी कोरोना की वजह से अपने खास लोगों को खोया है।
ट्विटर पर भूमि पेडनेकर ने अपने दर्द को बयां किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटे में दो करीबी लोगों को खोया है। उनकी कोरोना की वजह से मौत हो गई और तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर है। मैंने अपना सारा दिन ऑक्सीजन, बेड्स आदि के लिए झोंक दिया जिन्हें हम बचा सकते हैं। दुख के लिए कोई जगह नहीं है केवल एक्शन करते जाओ। वाक्य में हम इन सबके खत्म होने का इंतजार नहीं कर सकते। सब अपना योगदान दें व देश की मदद करें।

बता दें भूमि पेडनेकर खुद वह सेलिब्रेटी हैं जो इन दिनों लगातार लोगों की सोर्सेज दिलवाने में मदद कर रही हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह आए दिन लोगों की जान बचाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। लेकिन इस कठिन समय में वह भी कभी कभी असहाय महसूस कर रही हैं। उन्होंने लोगों को इस मुश्किल समय के बारे में बताया।

कोरोना में कर रही लोगों की मदद
भूमि पेडनेकर आईसीयू, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन, बेड्स आदि की लोगों की मदद कर रही हैं। वह सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की रिक्वेस्ट पर काम कर रही हैं।

खुद कोरोना से जूझ चुकीं भूमि पेडनेकर
कुछ दिन पहले भूमि पेडनेकर भी कोरोना की चपेत में आ गई थीं। इसके बाद वह कई दिन तक क्वारंटाइन में रहीं। लेकिन अब वह ठीक हो गई हैं।

प्लाज्मा देने वालों की पहचान कर अभियान शुरू किया
हाल में ही एक्ट्रेस भूमि ने प्लाज्मा दाताओं की पहचान कर एक अभियान शुरू किया, एक्ट्रेस के प्रयासों से लोगों को समय पर कुछ मदद मिल पा रही है।

शूटर दादी चंद्रो तोमर की मौत पर जताया था शोक
हाल में ही शूटर दादी चंद्रो तोमर की कोरोना के चलते मौत हो गई। उनके जीवन पर सांड की आंख एक फिल्म में बनी थीं जिसमें भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आए थे। शूटर दादी के निधन पर एक्ट्रेस ने निधन जताया था।


Click it and Unblock the Notifications











