Bhumi Pednekar: बॉलीवुड को लेकर एक्ट्रेस,- मैं काम पर यकीन रखती हूं ना कि नियम और कानून मानने पर

Bhumi Pednekar: अपनी अदाकारी के दम पर सिनेमा जगत में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर हमेशा ही बिंदास अंदाज में अपनी बात रखती हैं। हाल ही मे भूमि पेडनेकर ने यह साफ कर दिया है कि बिना नियमों का पालन किए उनको काम करना पसंद है, और अपने काम पर ही उनको भरोसा है।
भूमि पेडनेकर ने निभाए अलग किरदार-
भूमि के मुताबिक जब उन्होंने दम लगा के हईशा की तो लोगों ने उन्हें कहा कि यह करियर खत्म करने वाला फैसला होगा, लेकिन भूमि ने वह रोल किया और लोगों का भरपूर प्यार उन्हें मिला। इसके अलावा भूमि पर्दे पर एक लेस्बियन लड़की के किरदार में भी नजर आ चुकी हैं। इस रोल के जरिए उन्होंने समलैंगिक समुदाय के प्रति संवेदनशीलता दिखाई। उनके हर किरदार का चयन अलग होता है, यही खूबी उन्हें सबसे अलग बनाती है।
भूमि पेडनेकर की अलग सोच-
इंडस्ट्री में बने नियम कानून और अपनी सोच को लेकर बात करते हुए भूमि ने कहा, 'मैं इस इंडस्ट्री में रहते हुए एक लीडिंग लेडी के लिए तय मानकों का पालन करने के चक्कर में नहीं पड़ूंगी। मुझे पता है कि मैं इस नियम से अलग चलूंगी। आखिर लोग मुझे मेरे काम के लिए ही तो याद रखेंगे। इसलिए, मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि मैं उन फिल्मों को सलेक्ट करूं, जिनसे कुछ नया कहने का मौका मिल रहा है।'
फिल्मों के चुनाव पर भूमि की राय-
भूमि ने कहा कि जब भी किसी फिल्म को चुनने की बात आती है तो मेरे लिए सिर्फ स्क्रिप्ट ही इकलौती वजह होती है, जो मायने रखती है। यह कंटेंट का जमाना है और स्टार्स तभी उभर सकते हैं जब वह बेस्ट स्क्रिप्ट पर काम करेंगे। मैंने स्किप्ट की क्वालिटी और अपने किरदारों के साथ कभी समझौता नहीं किया। यही चीज मेरे लिए जरूरी है, इसलिए आगे भी यही सिलसिला जारी रहेगा।'
भूमि पेडनेकर का वर्कफ्रंट-
भूमि पेडनेकर ने अपने अलग किरदारों और शानदार अभिनय के बूते इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने फिल्म 'दम लगा के हईशा' में एक ओवरवेट लड़की का रोल अदा कर इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई अलग-अलग तरह के किरदार अदा किए। भूमि जल्द ही फिल्म 'द लेडीकिलर' में अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications
