Sid-Kiara Reception साड़ी संग छोटा सा ब्लाउज फ्लॉन्ट करती नजर आईं भूमि, लोग बोले,अपने साइज का ब्लाउज नहीं मिला

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी कई दिनों से चर्चाओं में है। हाल ही में सिद्धार्थ और कियारा की शादी का रिसेप्शन मुंबई में बहुत ग्रैंड लेवल पर हुआ, जिसमें बॉलीवुड सहित कई सेलिब्रिटीज हॉट अंदाज में नजर आए। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर साड़ी पहन हॉट लुक में नजर आईं। लेकिन इस लुक के साथ खास था उनका छोटा ब्लाउज।
भूमि ने वेडिंग रिसेप्शन के बाद अपनी कुछ तस्वीरें आज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन फोटो सीरीज में भूमि बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वे इन फोटोज में अपना ब्लाउज फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। इस छोटे से ब्लाउज के साथ भूमि ने अपने कई क्लोजअप फोटो भी पोस्ट किए हैं। फोटो सीरीज में भूमि ने व्हाइट चोकर नेकलेस गले में पहना हुआ है और हाथ में एक ब्रेसलेट स्टाइल में वॉच पहनी हुई है। भूमि के इस हॉट लुक में उनका ब्लाउज ना सिर्फ उनकी हॉटनेस को बढ़ा है बल्कि उन्हें बेहद बोल्ड बना रहा है।
कुछ ही घंटों में दम लगा के हईशा एक्ट्रेस भूमि की इन तस्वीरों को लगभग 2 लाख लोग लाइक कर चुके हैं और पंद्रह सौ के आसपास कमेंट आ चुके हैं। जहां कुछ वेरीफाइड अकाउंट फैन भूमि के इस लुक को पसंद कर रहे हैं तो कुछ उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। कुछ लोग ये भी पूछ रहे हैं कि इतने टाइट ब्लाउज में सांस लेने में दिक्कत तो नहीं हो रही। हालांकि भूमि पेडनेकर के क्लोज फ्रेंड्स उनके लुक के लिए उन्हें Goddess energy से लेकर Hottayyyyy तक कह रहे हैं वहीं कुछ लोग ये कहने पर मजबूर हो गए हैं कि अपने साइज का ब्लाउज नहीं मिला।
भूमि के छोटो ब्लाउज के कारण कुछ भद्दे कमेंट्स भी मिल रहे हैं। बहुत से ट्रोल उन्हें ये लिखते हुए भी नजर आ रहे हैं कि 'क़ैद से आज़ाद होने को तैयार है बुलबुल'। बहुत से लोग ये भी कह रहे हैं कि अब आप इतनी हॉट लग रही हैं तो कियारा को कौन देखेगा?
बहरहाल, अपने प्रशंसकों को इन तस्वीरों पर आने पर सवालों पर भूमि ने कोई जवाब नहीं दिया है लेकिन इन तस्वीरों और अपने लुक के कारण भूमि खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें, भूमि को इंस्टाग्राम पर 7.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











