स्वीमिंग पूल पर बिकिनी पहनकर मस्ती कर रही थी हसीना, तभी बतख गिरी ऊपर और..

स्वीमिंग पूल पर मस्ती करतीं अक्सर अभिनेत्रियों की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते हैं और इस वक्त भूमि पेडनेकर के एक वीडियो ने सामने आकर धमाका कर दिया है। इस वीडियो में अभिनेत्री एक लड़की के साथ मस्ती करती हुई दिख रहीं हैं और साथ ही एक बतख के ऊपर चढ़ने के कोशिश भी कर रही हैं।
इस वीडियो में आप देखें कि बिकिनी में नजर आ रहीं भूमि पेडनेकर बेहद हॉट लग रही हैं और लोगों को उनका एक अंदाज काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि भूमि पेडनेकर इस वीडियो में बतख पर चढ़ने की कोशिश करती हैं और तभी बतख पलट जाती है।
ऐसा लगता है कि जैसे उनके चेहरे पर वो जा लगी है। इसके अलावा भूमि पेडनेकर की दोस्त इस बतख को पकड़कर इसमें बैठने के लिए उनकी मदद करती है लेकिन ऐसा नहीं हो पाता है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पैपराजी ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, ''पूल में मस्ती।'' इसके बाद लोग भी कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बॉलीवुड अब कोई काम की खबर नहीं ला रहा है।'' एक ने लिखा, पानी में आग।
एक का कहना था, ''मुझे मस्ती करनी है।'' एक ने लिखा, ''क्या गजब ढाया है।'' इस तरह से लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं और लोगों ये पसंद आ रहा है। भूमि पेडनेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी एक से बढ़कर एक बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
भूमि का सोशल मीडिया अकाउंट देखें तो पूरा का पूरा उनके एक से बढ़कर एक बोल्ड तस्वीरों से पटा हुआ है। भूमि पेडनेकर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय उनके पास पाइपलाइन में कई फिल्में हैं।


Click it and Unblock the Notifications