Bhumi Pednekar- 8 दिनों तक हुईं टॉर्चर, इस बीमारी ने भूमि पेडनेकर की कर दी ऐसी हालत, अस्पताल से सामने आईं..

Bhumi Pednekar Dengue- भूमि पेडनेकर इस वक्त अस्पताल में हैं और जो तस्वीरें सामने आई हैं आपको चौंका देंगी। दरअस भूमि पेडनेकर भी मच्छरों के आतंक का शिकार हुई हैं और डेंगू के चलते अस्पताल में एडमिट हैं।
इन तस्वीरों को खुद अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। आप देखेंगे कि उनके चेहरे का रंग बिल्कुल उतर चुका है और उन्होने हाथ में वीगो लगाया हुआ है। इससे इतना तय है कि अभिनेत्री को कई बोतलें चढ़ाई गईं हैं और इंजेक्शन लगाए गए हैं।
इसके भूमि ने इन तस्वीरों के साथ बताया है कि, किस तरह से मच्छरों ने उनको एक सप्ताह से ज्यादा दिन तक टॉर्चर किया है। एक्ट्रेस ने एक लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है। उन्होने लिखा, ''एक डेंगू के मच्छर ने, मुझे 8 दिन का जबरदस्त टॉर्चर दे दिया।
लेकिन आज जब मैं उठी तो मुझे 'वाह' जैसा अहसास हुआ, इसलिए मुझे एक सेल्फी लेनी पड़ी। दोस्तों सावधान रहें, क्योंकि पिछले कुछ दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद कठिन थे। इस समय मच्छर भगाने वाली दवाएं बहुत जरूरी हैं।
अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाये रखें। बढ़े हुए प्रदूषण के स्तर के कारण हमारी अधिकांश प्रतिरक्षा क्षमता प्रभावित हुई है। मेरे जानने वाले बहुत से लोगों को हाल ही में डेंगू हुआ है। फिर भी एक अनसीन वायरस ने हालत ख़राब कर दी।
मेरी इतनी अच्छी देखभाल करने के लिए मेरे डॉक्टरों को धन्यवाद @hindjahospital @bajankhusrav #DrAgarwal नर्सिंग, रसोई और सफाई कर्मचारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद जो बहुत दयालु और मददगार थे। सबसे ज़्यादा माँ, सामू और मेरी तनु।''
भूमि के पोस्ट पर उनके फैंस भी लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''कीड़े पड़े उस मच्छर को वो नरक में जाए....तुम हमेशा वाह की तरह दिखते हो।'' एक ने लिखा, ''जल्द ठीक हो जाओ तेजस्वी।'' एक का कहना था, ''मैडम कृपया ध्यान रखें।'' इस तरह से लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। आप देखिए ये तस्वीर जो कि सीधे अस्पताल से वायरल हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications