बहन के बर्थ-डे पर भूमि ने अपने लुक से एकबार फिर मचाया गदर, लोग हुए कन्फ्यूज 'कौन है असली भूमि'

Bhumi Pednekar

'दम लगा के हईशा' एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर आजकल अपने अभिनय से ज्यादा अपने हॉट लुक के कारण चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों Bhumi Pednekar जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के मुंबई में हुए रिसेप्शन में अपने लुक को लेकर खूब चर्चा में रही थीं, वहीं वे इसी इवेंट में अपने छोटे ब्लाउज के कारण फैंस के बीच ट्रोल भी हुई थीं।

एक बार फिर भूमि फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, बीती रात भूमि अपनी बहन समीक्षा पेडनेकर का जन्मदिन सेलिब्रेट करती नजर आईं। भूमि ने अपने इंस्टाग्राम पर बहन समीक्षा के साथ बर्थडे बैश की कुछ फोटोज पोस्ट की हैं। इन फोटोस में भूमि और उनकी बहन दोनों बोल्डनेस के मामले में जैसे एक-दूसरे को कांटे की टक्कर दे रहे हैं। इस फोटो सीरीज में भूमि ने जहां स्किन कलर का शाइनी जंपसूट पहना है तो वहीं उनकी बहन ब्लैक कपड़ों में नजर आईं।

ऑफ शोल्डर क्लीवेज दिखाती भूमि का ये लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए भूमि ने ड्रेस से मैच करती हुई बेल्ट पहनी है। हील्स के साथ उन्होंने चोकर स्टाइल सिल्वर नेकलेस पहना है। अपनी रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए भूमि ने बैंगल स्टाइल वॉच पहनी हुई है और हुप इयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।

भूमि ने अपने इस लुक की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। साथ में वे अपनी बहन के साथ भी पोज देती हुई नजर आईं। उनकी बहन जहां ब्लैक ब्रालेस टॉप में नजर आईं और उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ब्लैक स्कर्ट और ब्लैक गल्बस के साथ पेयर किया है। हालांकि इस तरह बोल्ड अवतार में दोनों बहने गदर मचा रही है कि फैंस भी कंफ्यूज हो गए हैं और उनसे पूछ रहे हैं कि असली भूमि कौन है। दोनों ही बहनें फेस कट से हुबहू एक जैसी दिख रहीं हैं।

आपको बता दें, समीक्षा पेडनेकर की बर्थडे पार्टी में स्टार किड जैसे अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन भी नजर आईं। साथ ही शाहरुख खान और गौरी खान का बड़ा बेटा आर्यन खान भी इस बर्थडे बैश में शामिल हुआ था।kus

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X