बेस्ट फ्रेंड की शादी में बोल्ड हुईं Bhumi Pednekar, लोग बोले 'रिश्ता तुड़वाओगी क्या?'

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इस वक्त अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में है लेकिन इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सामने आकर पारा गर्म कर दिया है। जी हां, भूमि पेडनेकर जो कि काफी कम ही बोल्ड अवतार में नजर आती हैं, इस वक्त छाई हुई हैं और फैंस उनकी तस्वीरों पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। भूमि पेडनेकर की जो बोल्ड तस्वीरें इस वक्त चर्चा में हैं उनकी एक अलग खासियत है। दरअसल भूमि ऐसी अदाकारा हैं जो कि साड़ी में भी बोल्ड हो जाती हैं और लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं।
भूमि पेडनेकर इस दौरान सबसे अच्छे दोस्त की शादी में पहुंचीं थीं और उन्होने शानदार कढ़ाई वाले ब्रालेट ब्लाउज और टाई-डाई प्रिंट स्टेटमेंट साड़ी पहनी हुई थी। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा था,
''मेरे सबसे अच्छे दोस्त की शादी के लिए।'' इसके बाद फैंस उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं और कमेंट्स करते हुए हार्ट इमोजी भी साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने भूमि पेडनेकर बोल्डनेस पर कमेंट करते हुए लिखा, ''बेस्ट फ्रेंड की शादी तोड़ने का प्लान है क्या?''
इसके अलावा एक ने लिखा, ''मैडम ये किस लाइन में आ गईं आप।'' इसी तरह के मजेदार कमेंट्स वायरल हो रहे हैँ। हालांकि अभिनेत्री की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन इसको लेकर नहीं दिया गया है। वर्कफ्रंट पर भूमि पेडनेकर इस वक्त गोविंदा नाम मेरा को लेकर चर्चा में चल रहीं हैं।
इस फिल्म में वो विकी कौशल और कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगी। फिल्म में भूमि ने विकी कौशल की पत्नी का किरदार निभाया है और इसके लिए उनके फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। भूमि लगातार अपनी फिल्मों के जरिए फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











