Bhumi Pednekar धीरे-धीरे बनती जा रही हैं ग्लोबल स्टार, विदेश में जाकर लहरा रही हैं भारत का परचम!

Bhumi Pednekar

Bhumi Pednekar To Become Global Star: भूमि पेडनेकर न केवल अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने बढ़ते प्रभाव के लिए भी सुर्खियां बटोर रही हैं। लगातार दो फेमस इंटरनेशनल प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाली भूमि ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के यंग ग्लोबल लीडर्स (YGL) समिट के लिए सिंगापुर जाने से पहले लंदन में दिवाली मनाई, जहां उन्होंने ग्लोबल चेंजमेकर्स के एक ग्रुप के बीच भारत का प्रतिनिधित्व किया।

लंदन में दिवाली के जश्न में वह भारतीय प्रवासियों से जुड़ीं और ग्लोबल व्यूवर्ज के साथ कल्चरल रूट्स को शेयर किया। इसके तुरंत बाद, उन्होंने सिंगापुर में YGL शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया, जिसमें दुनिया भर के प्रमुख नेताओं के साथ स्थिरता, महिला सशक्तिकरण और ग्लोबल प्रगति पर चर्चा की गई।

WEF के YGL ग्रुप में भूमि की भागीदारी खास तौर से जरूरी है, क्योंकि यह उन्हें अलग बैकग्राउंड से हाई इंफ्लुएंस वाले लीडर्स के ग्रुप में शामिल करती है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब भूमि ने अपनी फिल्मों के अलावा देश की भलाई के लिए काम किया हो। एक्ट्रेस एक क्लाइमेट वॉरियर हैं और लोगों के बीच जलवायु परिवर्तन को लेकर जागरुकता फैलाती हैं। इसके अलावा वो महिला सशक्तिकरण को भी खूब बढ़ावा देती हैं।

हार्टलैंड सिनेमा की रानी के रूप में, भूमि पेडनेकर अब फिल्मों से परे अपनी पहुंच का विस्तार कर रही हैं, और भारत के लिए एक ग्लोबल राजदूत के रूप में खड़ी हैं। इन फेमस इंटरनेशनल मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जो उन्हें एक ग्लोबल स्टार बनाता है।

More from Filmibeat

Read more about: bhumi pednekar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X