'बार्बी डॉल' बनीं भूमि पेडनेकर, पिंक ड्रेस और चश्मे में दिखाया बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का पारा

By Filmibeat Desk
bhumi-pednekar-barbie-makeover-share-photos-from-her-barbie-inspired-photoshoot-fans-called-gorgeoes

Bhumi Pednekar's Barbie makeover: इन दिनों बॉलीवुड बार्बी फीवर में डूबा नजर आ रहा है। कई सितारे बार्बी अंदाज में सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। 21 जुलाई को 'बार्बी' नाम से एक फिल्म रिलीज हो रही है जिसमें हूबहू बार्बी के ड्रेसिंग स्टाइल को दिखाया गया है। इस फिल्म से बार्बीकोर फैशन की चर्चा हर जगह हो रही है।

कुछ ही दिनों पहले बार्बी के लुक AI जेनरेटेड एक्ट्रेस रेखा की तस्वीरे खूब वायरल हो रही थीं। वहीं, अब भूमि पेडनेकर ने एक खास फोटोशूट कराया है, जहां वो पिंक आफटफिट पहने बार्बी डॉल बनीं नजर आ रही हैं।

बार्बी डॉल बनीं भूमि पेडनेकर, फैंस बोले- हॉट

पिंक सीक्वेंस वर्क शर्ट- पैंट, पिंक पर्स और चश्मे में भूमि पेडनेकर बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। वहीं अपनी दिलकश अदाओं से एक्ट्रेस इंटरनेट का पारा भी बढ़ा दिया है। उन्होंने ग्लॉसी मेकअप चुना और अपने बालों को ऊंची पोनीटेल में बांधा है।

फोटोज में भूमि 'बार्बी पेरिस' बैग पकड़े नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह गले में स्कार्फ पहने नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में वह सफेद सनग्लासेज में नजर आ रही हैं। सिर्फ अपने आउटफिट से ही नहीं, बल्कि भूमि बैकग्राउंड से मैच कर रही हैं जो एक गुलाबी फ्रेम है।

भूमि की तस्वीरों पर फैंस काफी पॉजिटिव रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "आप बहुत प्यारी दिख रही हैं", वहीं दूसरे ने लिखा- "गॉर्जियस बार्बी.." कई फैंस ने कमेंट बॉक्स में दिल और फायर वाली इमोजी शेयर की है। बता देें, 18 जुलाई को एक्ट्रेस अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगी, जिसका सेलिब्रेशन उन्होंने अभी से ही शुरु कर दिया है।

Read more about: bhumi pednekar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X