..................... Bhumi Pednekar and Shehnaaz Gill film Thank You For Coming world premiere at TIFF 2023 - Hindi Filmibeat

भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल की फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' के वर्ल्ड प्रीमियर को लेकर बड़ा ऐलान, फैंस ने जताई खुशी

Bhumi Pednekar and Shehnaaz Gill film

Bhumi Pednekar and Shehnaaz Gill film: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और प्रोड्यूसर रिया कपूर ने गुरुवार सुबह अपनी नई फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' का एलान किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है, जिसको देखकर फैंस काफी खुश हैं। अब फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर को लेकर भी रिया कपूर ने ऐलान कर दिया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर जैसे ही रिया कपूर ने फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' के पोस्टर शेयर किए, हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी। फिल्म की स्टारकास्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। फैंस जमकर पोस्टर पर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इसी बीच शाम होते होते रिया कपूर ने 'थैंक यू फॉर कमिंग' के नए पोस्टर फैंस के साथ साझा किए है, जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसके साथ उन्होंने फैंस को गुड न्यूज भी दी है और बताया है कि ये फिल्म इस साल टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल होगी।

शेयर किए गए इन पोस्टर में भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, कुशा कपिला और डॉली सिंह नजर आ रही है। पोस्टर के कैप्शन में रिया ने लिखा, अच्छा प्यार, कमीनापन और कलेश साल की सबसे बड़ी चिक फ्लिक में!!!! टोरंटो में मिलते हैं! TIFF 2023 बेबी!

खास बात यह है कि, 'थैंक यू फॉर कमिंग' से रिया कपूर के पति करण बुलानी अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में लीड रोल में शहनाज गिल, अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर के नाम का अनाउंसमेंट हुआ है।

बता दें, इस फिल्म में डॉली अहलूवालिया, सुशांत दिवगिकर, अनिल कपूर, करण कुंद्रा भी अहम किरदार में नजर आएगे। फिल्म के पोस्टर पर फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। तस्वीर को देखने के बाद फैंस को अब इंतजार नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल के फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे है, उनकी यह दूसरी फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X