First LOOK: 'पति पत्नी और वो' से भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की पहली झलक- शानदार

कार्तिक आर्यन के बाद, फिल्म पति पत्नी और वो से भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। तीनों सितारों का लुक काफी मजेदार अंदाज में दिखाया जा रहा है। मुदस्सर अज़ीज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। फिल्म में भूमि कार्तिक की पत्नी की भूमिका में दिखेंगी। जबकि अनन्या के साथ होगा एक्सट्रा मैरिटल अफेयर।

भूमि के पोस्टर के साथ कार्तिक ने कैप्शन दिया है- चिंटू त्यागी जैसे पति को वेधिका से अच्छी पत्नी कहां मिलेगी? नज़र ना लगे.. 😉🤫

Bhumi Pednekar

वहीं, अनन्या की पोस्टर पर लिखा है- और चिंटू त्यागी की तपस्या भंग करने आ रही हैं तपस्या जी.. ❤🤫..

स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 के बाद यह अनन्या की दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। वहीं, महज दो महीने में चार फिल्में दस्तक देने वाली है- सांड की आंख, बाला, भूत और पति पत्नी और वो..

बता दें, यह 1978 में संजीव कुमार स्टारर आई सुपरहिट फिल्म 'पति पत्नी और वो' की रीमेक फिल्म है। फिल्म में संजीव कुमार लीड रोल में थे जबकि उनकी पत्नी के किरदार में विद्या सिन्हा और सेक्रेटरी के रोल में रंजीता कौर थी। कमलेश्वर की लिखी इस कहानी को डाइरेक्ट किया था बी आर चोपड़ा ने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X