'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' का ट्रेलर रिलीज- डायलॉगबाजी, देशभक्ति और एक्शन से भरपूर अजय देवगन की फिल्म

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 13 अगस्त को सीधे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रीमियर होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर देशभक्ति के लबरेज डायलॉगबाजी और एक्शन से भरपूर है। इस वॉर फिल्म के निर्देशक हैं अभिषेक दुधैया।

'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में अजय देवगन के साथ संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर, एमी वर्क और नोरा फतेही दिखेंगे। कोई शक नहीं कि सिनेमा प्रेमियों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। 2020 जनवरी में आई सुपरहिट फिल्म 'तान्हाजी' के बाद यह अजय देवगन की अगली फिल्म होगी।

bhuj-the-pride-of-india-trailer

फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म के कंटेंट को देखते हुए इसका फायदा फिल्म को जरूर मिलेगा। भुज की कहानी 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुई एक सच्ची और साहसिक घटना से प्रेरित है। अजय भारतीय वायु सेना के स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक के किरदार में हैं, जो उस समय भुज एयरपोर्ट के इंचार्ज थे।

1971 में पाकिस्तान ने ऑपरेशन चंगेज़ ख़ान लॉन्च किया था। 14 दिनों में पाकिस्तान 35 बार भुज एयरफील्ड पर 92 बमों और 22 रॉकेटों से हमला किया था।

विजय कार्णिक, उनकी टीम और भुज की स्थानीय 300 महिलाओं की वजह से भारतीय वायु सेना की एयरस्ट्रिप की मरम्मत की जा सकी थी और पाकिस्तान को जवाब दिया जा सका। इसे भारत का पर्ल हार्बर मोमेंट भी कहा जाता है।

संजय दत्त रणछोड़दास पागी के रोल में हैं। एमी विर्क विक्रम सिंह बाज जेठज के किरदार में हैं। सोनाक्षी के किरदार का नाम सुंदरबेन जेठा है। वहीं, नोरा हीरा रहमान नाम का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर में सभी किरदारों की झलक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X