..................... भुज द प्राइड ऑफ इंडिया से अजय देवगन का फर्स्ट लुक | Bhuj The Pride of India: Ajay Devgn's first look as Squadron leader Vijay Karnik - Hindi Filmibeat

भुज द प्राइड ऑफ इंडिया - अजय देवगन का First Look, स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक का 2020 तोहफा

अजय देवगन स्टारर भुज द प्राइड ऑफ इंडिया से अजय देवगन का पहला लुक जारी हो चुका है। फिल्म में अजय देवगन, स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म 1971 के भारत - पाकिस्तान युद्ध के दौरान, वायुसेना के पराक्रम और शौर्य की कहानी बताएगी। अजय देवगन फिल्म में विजय कार्णिक की भूमिका में दिखाई देंगे जिन्होंने युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी।

फिल्म को टीसीरीज़ के लिए भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म को डायरेक्ट करेंगे अभिषेक दुधैया। इसके अलावा फिल्म में राणा दग्गुबाती, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, अम्मी विर्क और प्रणीता सुभाष मुख्य भूमिकाओं में हैं।

bhuj-the-pride-of-india-ajay-devgn-s-first-look-as-squadron-leader-vijay-karnik

विजय कार्णिक, उनकी टीम और भुज की स्थानीय 300 महिलाओं की वजह से भारतीय वायु सेना की एयरस्ट्रिप की मरम्मत की जा सकी थी और पाकिस्तान को जवाब दिया जा सका। इसे भारत का पर्ल हार्बर मोमेंट भी कहा जाता है। कोई शक नहीं कि यह फिल्म काफी शानदार होने वाली है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कहा, इस कहानी को बताए जाने की जरूरत है क्योंकि हम चाहते हैं कि आज की और आने वाली पीढ़ी हमारे बहादुर जवानों के बारे में जानें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X