मेरे पास बैंक बैलेंस नहीं था, लोन चुकाने थे, क्रेडिट कार्ड भी बंद हो गया, पीछे की स्टोरी कोई नहीं जानता
शरद केलकर ने बतौर कलाकार अपनी मौजूदगी सिनेमा के पर्दे पर लगातार दर्ज कराई है। द फैमिली मैन 2 के बाद भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में शरद केलकर नजर आयेंगे। अजय देवगन के साथ तान्हाजी द अनसंग वॅारियर में छत्रपति शिवाजी के बाद भुज में शरद केलकर आर्मी अफसर की भूमिका निभा रहे हैं।
शरद केलकर ने एक्टर और लोकप्रिय मनीष पॅाल के पॅाडकास्ट शो में इस बात का खुलासा किया है कि वो आर्थिक तंगी का सामना कर चुके हैं। शरद केलकर ने ये भी बताया कि उनका बैंक बैलेंस भी जीरो था। मनीष पॅाल ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जहां पर शरद केलकर ने निजी जिंदगी को लेकर खुलासा किया है।

शरद केलकर ने इस वीडियो में कहा है कि जितनी किसी भी स्टार की बाहर की लाइफ दिखती है वैसी होती नहीं है। हमें भी कई बार संघर्ष का सामना करना पड़ता है।मनीष पॅाल का ये वीडियो काफी तेजी से देख जा रहा है। शरद केलकर इस वीडियो में बाहुबली की आवाज भी निकालते हुए नजर आ रहे हैं।

मेरे पास बैंक बैलेंस में कुछ भी नहीं था- शरद केलकर
मनीष पॅाल इस वीडियो में कहते हुए नजर आते हैं कि एक समय था, जब उनके पास पैसे भी नहीं बचे थे। उनके बैंक बैलेंस में एक पैसा नहीं बचा था। शरद केलकर ने कहा है कि एक समय था जब मेरे पास बैंक खाते में एक रुपया तक नहीं बचा था। मैं ग्वालियर से आया हूं। मेरे ऊपर क्रेडिट कार्ड का कर्जा भी था। एक समय मेरी जिंदगी में ऐसा भी आया था, जब मेरे पास बैंक बैलेंस में कुछ भी नहीं था। शरद केलकर ने आगे अपने हालात का खुलासा करते हुए कहा था कि मेरे ऊपर देनदारियां थीं।

पीछे की कहानी हमारी कोई नहीं जानता-शरद केलकर
शरद केलकर आगे कहते हैं किमुझे कर्ज भी चुकाना था। मेरा क्रेडिट कार्ड भी बंद हो गया था। लोग हमारे काम के बारे में सोचते हैं, लेकिन संघर्ष पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। मनीष पॅाल से शरद केलकर कहते हैं कि आप दिल्ली से आए हैं ना? मैं ग्वालियर से हूं। लोगों को लगता है कि हमारे पास मर्सिडीज है। हम अच्छे कपड़े पहनते हैं। अपने बालों को अच्छे से संवारते हैं। कोई बैक स्टोरी नहीं जानता है।

बाहुबली से मिली शरद केलकर को लोकप्रियता
आपको बता दें कि शरद केलकर ने एक लंबा समय टीवी में गुजारा है। लेकिन उनका नाम बॅालीवुड में तब अधिक लोकप्रिय हुआ जब उन्होंने बाहुबली फिल्म में प्रभास के लिए हिंदी में अपनी आवाज दी थी। शरद केलकर ने एक दफा एक इंटरव्यू में बताया था कि वो दिल्ली के चोर बाजार से कपड़े खरीदते थे।

शरद केलकर ने किया कई टीवी शो में काम
शरद केलकर के आने वाले प्रोजेक्ट में जर्सी का नाम भी शामिल है। निजी जिंदगी में वह एक बेटी के पिता हैं। साल 2005 में शरद केलकर ने को स्टार कीर्ति गायकवाड़ से शादी की । वहीं टीवी शो की बात करें तो शरद केलकर भाभी, रात होने को है, सीआईडी,सात फेरे, नच बलिए 2, बैरी पिया और उतरन जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











