..................... Bhuj The Pride Of India 2nd trailer released, Ajay Devgn envokes patriotic emotions | 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, अजय देवगन जगाते हैं देशभक्ति की भावना - Hindi Filmibeat

अजय देवगन स्टारर 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' का दूसरा TRAILER- देशभक्ति की भावना से भरपूर

फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही आदि स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर में देशभक्ति से जुड़े इमोशंस को भरपूर डाला गया है। फिल्म के दृश्यों से लेकर संवाद तक; सभी देशभक्ति से लैस हैं। बता दें, ये फिल्म 13 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

पहली ट्रेलर की तरह ही फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी देशभक्ति के लबरेज डायलॉगबाजी और एक्शन से भरपूर है। एक दृश्य में अजय देवगन का किरदार कहता है- "तू हमारी औकात का अंदाजा क्या लगाएगा, हम उस महान छत्रपति शिवाजी महाराज की औलाद हैं, जिन्होंने मुगलों को घुटने पर ला दिया था और अपने खून के हिंदुस्तान का इतिहास लिखा.."

Bhuj The Pride Of India

इस वॉर फिल्म के निर्देशक हैं अभिषेक दुधैया। 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में अजय देवगन के साथ संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर, एमी वर्क और नोरा फतेही दिखेंगे।

कोई शक नहीं कि सिनेमा प्रेमियों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। 2020 जनवरी में आई सुपरहिट फिल्म 'तान्हाजी' के बाद यह अजय देवगन की अगली फिल्म होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X