भुज- बियर्ड लुक में अजय देवगन का दिखा अलग अंदाज, फैंस कर रहे हैं फिल्म रिलीज का इंतजार!
सुपरस्टार अजय देवगन इस समय अपनी धमाकेदार फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। ये फिल्म काफी पहले पूरी हो चुकी है लेकिन किसी ना किसी कारणवश रिलीज नहीं हो पा रही है। लेकिन इस समय कुछ ऐसा हुआ है जिससे फैंस काफी खुश हुए हैं और सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं। दरअसल अजय देवगन की कुछ तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रहीं हैं जिसमें उनका लुक काफी अलग लग रहा है।
बियर्ड दाढ़ी में नजर आ रहे अजय देवगन पहचान में भी नहीं आ रहे हैँ। इस लुक के सामने आने के बाद फैंस काफी उत्सुक हैं कि वो कब अजय देवगन को भुज में देखेंगे।

अजय देवगन एक साथ कई प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हैं और इस लुक में वो मैदान के डब करने पहुंचे थे। इसके अलावा पता चला था कि अजय देवगन इस समय कई दमदार फिल्मों के साथ साथ एक वेब सीरीज का हिस्सा बनने वाले हैं।

रुद्र
इस वेब सीरीज का नाम रुद्र होने वाला है। खबर आई थी कि शो एक ब्रिटिश शो लूथर का रीमेक होने वाला है। लेकिन इस समय जो अपडेट सामने आ रही है वो अजय देवगन के फैंस को काफी खुश करने वाली है।

जुलाई 21 को फ्लोर पर
पता चला है कि सुपरस्टार की ये वेब सीरीज इसी साल जुलाई 21 को फ्लोर पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

आरआरआर
अजय देवगन इस समय फिल्म आरआरआर को लेकर भी काफी चर्चा में हैं जो कि एसएस राजामौली की दमदार फिल्म है।

भुज
अब देखना ये है कि फिल्म भुज और आरआरआर से अजय देवगन कब धमाका करते हैं और फिल्में कब रिलीज होती है।

लॉकडाउन लगा दिया गया
कोरोना काल की दूसरी लहर के बाद फिर से सारे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया था और थिएटर्स पूरी तरह से बंद कर दिए गए थे।


Click it and Unblock the Notifications