कल्कि कोचलिन, संजय सूरी, एजाज़ खान ने ज़ी5 की सीरीज़ "भ्रम" के रेड कार्पेट की बढ़ाई शोभा!
मार्च 2020 तक 72 से अधिक ओरिजिनल लॉन्च करने की अपनी घोषणा के अनुरूप, ज़ी5 की नवीनतम वेब श्रृंखला "भ्रम" आज रिलीज हो चुकी है जिसमें इंडस्ट्री के सबसे कुछ सबसे प्रतिभाशाली कलाकार नज़र आएंगे। बीती शाम शो के निर्माताओं ने मीडिया, कास्ट और क्रू सहित अपने तमाम मेहमानों के लिए एक विशेष प्रीव्यू स्क्रीनिंग की मेजबानी की थी।
इस कार्यक्रम में तुषार कपूर, आमिर अली, चंदन रॉय सान्याल और गरिमा कौशल के अलावा सीरीज़ के मुख्य कलाकार कल्कि कोचलिन, संजय सूरी और एजाज़ खान मौजूद थे, जिन्होंने अपनी उपस्थिति के साथ रेड कार्पेट की रौनक में चार चाँद लगा दिए थे।
गौरतलब है कि कल्कि कोचलिन अभिनीत एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है। 8 एपिसोड की इस श्रृंखला को शिमला में बड़े पैमाने पर शूट किया गया है और अब अब जल्द रिलीज के लिए तैयार है। सीरीज़ के ट्रेलर को दर्शकों द्वारा बेहद सरहाया जा रहा है और कल्कि का अभिनय प्रशंसा का पात्र बना हुआ है।
निर्देशक संगीथ सिवन भी कल्कि के अभिनय और हर शॉट के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए अभिनेत्री की खूब प्रशंसा कर रहे है। प्रतिभाशाली अभिनेत्री ने सेट पर अपनी सहजता से निर्देशक को प्रभावित कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











