भोपाल एयरपोर्ट को 'स्पेस क्राफ्ट' कहिये जनाब: अमिताभ

इन दिनों अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ भोपाल पहुंचे हैं या यूं कहे कि वो अपने ससुराल पहुंचे हैं। अमिताभ बच्चन जहां भोपाल में प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह क शूटिंग करेंगे वहीं दूसरी ओर उनका पूरा परिवार उनके ससुराल में मस्ती करेगा। जी हां अमिताभ बच्चन का ससुराल यानी की जया बच्चन का घर भोपाल में हैं।

गुरूवार को अमिताभ बच्चन अपनी फैमिली संग,जिसमें उनकी सवा साल की पोती आराध्या भी शामिल थी,चार्टेड विमान से भोपाल पहुंचे। भोपाल एयरपोर्ट को देखकर अमिताभ बच्चन इस कदर गदगद हुए कि उन्होंने इसे 'स्पेस क्राफ्ट' की संज्ञा दे डाली। अमिताभ बच्चन भोपाल हावईअड्डे की खुलकर तारीफ अपने ब्लॉग में की है।

आपको बता दें कि जया बच्चन की मम्मी इंदिरा भादुड़ी यहां श्यामला हिल्स इलाके में अंसल अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहती हैं। इन्ही से मिलने के लिए जया, ऐश्वर्या, अभिषेक औऱ बेबी आराध्या पहुंचे हैं।

दरअसल इन दिनों निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा अपनी बहुचर्चित फिल्म 'सत्याग्रह' की शूटिंग भोपाल में कर रहे हैं। फिल्म में अहम भूमिका अमिताभ बच्चन निभा रहे हैं। इसलिए अमिताभ तो फिल्म की शूटिंग के लिए भोपाल पहुंचे हैं।

ऐसा पहला मौका है कि एक साथ पूरा परिवार भोपाल आया है। जैसे ही बच्चन परिवार भोपाल पहुंचा, उनको देखने के लिए दर्शकों की खासी भीड़ लग गयी। हालांकि बच्चन परिवार ने अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया।

आपको बता दें कि 'सत्याग्रह' फिल्म अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन पर आधारित है। जिसमें लीड रोल अमिताभ बच्चन और झा के चहेते अजय देवगन करने वाले हैं। हालांकि झा ने इन बातों का खंडन किया है कि अन्ना और केजरीवाल को ध्यान में रखकर अपनी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म की अभिनेत्री करीना कपूर हैं जो कि पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X