भूतनाथ रिटर्न्स ने पहले हफ्ते में कमाए 17 करोड़
पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म भूतनाथ रिटर्न्स को दर्शकों का प्यार पिछली बार की ही तरह करोड़ों में मिल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और बॉक्स ऑफिस पर भूतनाथ रिटर्न्स ने कुल 17 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि कुछ ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि भूतनाथ रिटर्न्स का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुल 18 करोड़ रुपये है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार को पहले से ही यकीन था कि भूतनाथ की ही तरह भूतनाथ रिटर्न्स को भी बेहतरीन रिस्पॉंस मिलेगा। क्योंकि बच्चों को भूतनाथ से बेहद प्यार है और दूसरी वजह ये थी कि फिल्म में अमिताभ और बोमन इरानी की जोड़ी एक बार फिर से नज़र आई। इसके अलावा फिल्म की सफलता के पीछे छोटे बच्चे पार्थ का भी बड़ा हाथ है।
पार्थ भोलेराव ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से अमिताभ बच्चन तक को पीछे छोड़ने का प्रयास किया है। फिल्म को लगभग हर एक बड़ पब्लिकेशन ने 4 से लेकर 5 स्टार्स तक दिये हैं सभी को फिल्म काफी बेहतरीन लगी है। साथ ही फिल्म के गाने भी दर्शकों को काफी प्रभावित करते दिखे। खासतौर पर पार्टी तो बनती है गाने ने तो बच्चों से लेकर बड़ों की पार्टी की रौनक बढ़ा दी है। अमिताभ बच्चन के सिवा भूतनाथ के किरदार में और किसी को लोग सोच भी नहीं सकते क्योंकि वो इतने प्यार और इतने अपनेपन से इस किरदार को निभाते हैं कि उनके इमोशनल सीन लोगों की आंखों में आंसू और उनके मस्ती भरे सीन लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं।
पार्थ ने भी इस बार भूतनाथ के साथ मिलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। कभी हंसाया है तो कभी रुलाया है। साथ ही फिल्म के हर एक किरदार ने कुछ ना कुछ सामाजिक संदेश भी फिल्म के जरिये दिये हैं। बोमन इरानी ने फिल्म में कई सारे हंसी के पल डाले हैं तो वहीं संजय मिश्रा ने भी अमिताभ बच्चन के साथ कई सारे बेहतरीन सीन शूट किये हैं। इसके अलावा भूतनाथ रिटर्न्स को लेकर लोगों में उत्सुकता के पीछे फिल्म में शाहरुख खान, रणबीर कपूर और अनुराग कश्यप के बतौर मेहमान कलाकार जो दृष्य हैं वो भी बड़ी वजह बने हैं।


Click it and Unblock the Notifications











