Upcoming Movies This Week: 'भूत बंगला' से लेकर 'टोस्टर' तक..., इस हफ्ते होगा भरपूर मनोरंजन, देखें पूरी लिस्ट

Upcoming Movies This Week: फ़िल्मी लवर्स के लिए ये हफ्ता काफी शानदार रहने वाला है। दरअसल इस हफ्ते में काफी सारी बेहतरीन फिल्में रिलीज होने जा रही है। जिसमें अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला: से लेकर राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' भी शामिल है। हालांकि अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' थिएटर में रिलीज की जाएगी और बाकी की फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन सी फिल्में इस हफ्ते रिलीज होने जा रही है।

Upcoming Movies This Week

भूत बंगला

'भूत बंगला' एक हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। पहले यह 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन 'धुरंधर 2' की वजह से इसको पोस्टपोन कर दिया गया और अब 16 अप्रैल 2026 को यह रिलीज होगी। फिल्म थिएटर में रिलीज की जाएगी। इसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, तबु, परेश रावल, राजपाल यादव जैसे स्टार्स नजर आएंगे। प्रियदर्शन इस फिल्म को बना रहे हैं और साथ ही उनके साथ राजपाल यादव की जोड़ी लंबे समय के बाद में आ रही है।

टोस्टर

राजकुमार राव की फिल्म टोस्टर भी काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। इसमें वह सान्या मल्होत्रा के साथ में नजर आएंगे। इसको 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में अर्चना पूरन सिंह और अभिषेक बनर्जी भी नजर आने वाले हैं।

दो दीवाने शहर में

'दो दीवाने शहर में' फिल्म को 20 फरवरी को थिएटर में रिलीज किया गया था । फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर को देखा जाएगा। हालांकि फिल्म को कुछ खास रिस्पांस प्राप्त नहीं हुआ और अब इसको ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा रहा है।

मटका किंग

'मटका किंग' फिल्म में विजय वर्मा, कृतिका कामरा, सई ताम्हणक, गुलशन ग्रोवर जैसे सितारे नज़र आने वाले हैं। इसको प्राइम वीडियो पर 17 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में विजय वर्मा को मटका किंग के किरदार में देखा जाने वाला है।

अस्सी

'अस्सी' फिल्म को अनुभव सिन्हा द्वारा बनाया गया है। फिल्म में तापसी पन्नू को लीड किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। हालांकि 20 फरवरी 2026 को फिल्म थिएटर में रिलीज की गई थी और अब 17 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म zee5 पर रिलीज की जाएगी।

More from Filmibeat

Read more about: bhooth bangla
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X