Bhoot Trailer: विक्की कौशल की फिल्म भूत का ट्रेलर रिलीज- रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

By Varsha Verma

विक्की कौशल की 'भूत द हॉन्टेड श‍िप' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. धमाकेदार, डरावना, थ्रिलर और रोमांच से भरपूर इस ट्रेलर को रिलीज होने के कुछ मिनट बाद लाखों लोगों ने देख डाला है। विक्की कौशल एक बार फिर ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस बार वह शिप ऑफिसर 'पृथ्वी' के रोल में नजर आ रहे हैं। करण जौहर की फिल्म 'भूत' का ट्रेलर आते ही ट्रेंड करने लगा है।

भूत द हॉन्टेड शिप फिल्म सिनेमाघरों में 21 फरवरी को रिलीज होगी। ये फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस में बनी है। पहली बार दर्शकों को विक्की कौशल हॉरर फिल्म में काम करते नजर आएंगे।

Bhoot Trailer

विक्की कौशल आखिरी बार नोरा फतेही के साथ सॉन्ग 'पछताओगे' में नजर आए थे। ये गाना सुपरहिट साबित हुआ। इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' से उन्होंने धमाल मचाया था। इस फिल्म के लिए विक्की कौशल को नेशनल अवॉर्ड समेत कई पुरस्कार मिले।

विक्की कौशल को लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में काम 'मसान' फिल्म के जरिए मिला। हालांकि इससे पहले वह अस्सिटेंट का काम संभाल चुके थे। 'मसान' फिल्म ने कमाई न की हो लेकिन क्रिटिक्स रिव्यू शानदार रहे और इंडस्ट्री में विक्की कौशल शानदार एक्टिंग के लिए छा गए। इसके बाद वह रणबीर कपूर संग 'संजू' फिल्म में और फिर आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' में नजर आए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X