भूत बॉक्स ऑफिस: विकी कौशल की ओपनिंग डरा देगी, जानिए ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट
विकी कौशल की हॉरर फिल्म भूत ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 20 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी के साथ धीमी शुरूआत कर दी है। इस लिहाज़ से फिल्म केवल 4 - 5 करोड़ की ओपनिंग देगी। फिल्म ने सुबह के शो में 14 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी।
इसके बाद दोपहर में ये आंकड़ा बढ़कर 17 फीसदी हुआ। माना जा रहा था कि शाम और रात के शो में फिल्म अच्छी ऑक्यूपेंसी दर्ज करवाएगी।

लेकिन शाम आते आते भूत की ऑक्यूपेंसी केवल 21 फीसदी तक ही पहुंच पाई और रात में भी ये आंकड़ा 28 फीसदी पर ही खत्म हो गया। फिल्म तीन पार्ट की सीरीज़ है जिसका पहला पार्ट है The Haunted Ship.
यहां जानिए बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही फिल्म की ओपनिंग -


Click it and Unblock the Notifications











